गुजरात-हिमाचल में चुनावी तारीखों का हो सकता है ऐलान, EC आज शाम करेगा प्रेस कांफ्रेंस
मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति आज शाम एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकते हैं।
highlights
- गुजरात और हिमाचल में चुनावों की तारीखों का हो सकता है ऐलान
- मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति आज शाम करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
नई दिल्ली:
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति आज शाम एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकते हैं।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में जहां 182 सीटों के लिए चुनाव होंगे वहीं हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए चुनाव होंगे।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है। विजय रुपाणी वहां के मुख्यमंत्री हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अमित शाह को पत्र लिखकर सूचित कर चुकी हैं कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।
कुल सीटें (गुजरात विधानसभा) | 182 |
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 116 |
कांग्रेस | 60 |
गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) | 02 |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) | 02 |
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) | 01 |
अन्य | 01 |
स्रोत- wikipedia.org
इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस मुक्त भारत BJP का सपना, मैं ऐसा नहीं कह सकता
गुजरात चुनाव जीतना जहां बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है वहीं तीन कार्यकाल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री हैं। राज्य में कुल 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 36 सीटें है जबकि बीजेपी के पास 27 सीटें हैं।
कुल सीटें (हिमाचल प्रदेश विधानसभा) | 68 |
कांग्रेस | 36 |
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 27 |
अन्य | 05 |
स्रोत- wikipedia.org
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में तीन दिनों की यात्रा पर गुजरात गए हुए थे। अपने यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर करारा हमला बोला था।