.

हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी बनी धर्मशाला, सीएम वीरभद्र सिंह ने किया ऐलान

अब हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला होगी। इसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की।

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Jan 2017, 09:29:28 PM (IST)

नई दिल्ली:

अब हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला होगी। इसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने  की है। पूरे साल में धर्मशाला को दो महीने के लिए शीतकालीन राजधानी बनाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला का अपना महत्व है। यह ना सिर्फ भारत बल्कि की पूरी दुनिया में धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है

साल 2005 में मुख्यमंत्री रहते हुए शिमला से बाहर पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पूर्ण शीतकालीन सत्र आयोजित किए जाते थे। साल 2006 में मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने ही हिमाचल प्रदेश के तपोवन में विधासभा भवन बनवाने का काम शुरू किया था ।