.

दिल्ली-NCR में अचानक छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तीखी धूप और गर्मी थी, लेकिन शाम करीब 4 बजे अचानक अंधेरा छा गया। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में धूल भरी आंधी आई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 May 2018, 08:37:10 PM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी समेत एनसीआर में अंधेरा छा गया और धूल भरी आंधी आई। इसके बाद झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

राजधानी और एनसीआर में आज सुबह तीखी धूप और गर्मी थी, लेकिन शाम करीब 4 बजे अचानक अंधेरा छा गया। धूल भरी आंधी के बाद अच्छी बारिश हुई। 

वहीं, सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास पेड़ गिरने से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। 

Tree falls on the road near Siri Fort Auditorium after rain lashed the area, traffic affected. #Delhi pic.twitter.com/cX6LzUL2kn

— ANI (@ANI) May 2, 2018

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, 'आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। धूल भरी आंधी के बाद बारिश होने की भी संभावना है।'

2 मई को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 38.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया है।

National capital witnesses sudden change of weather as dust storm lashes parts of the city; visuals from Vijay Chowk. #Delhi pic.twitter.com/waS1FyrFYI

— ANI (@ANI) May 2, 2018

ये भी पढ़ें: दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के शामिल