.

दिल्ली में 8 फरवरी को होगा चुनाव, 11 फरवरी को होगी वोटों की गिनती

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 8 फरवरी को दिल्ली के 70 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. जबकि 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Jan 2020, 03:58:37 PM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 8 फरवरी को दिल्ली के 70 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. जबकि 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और इस दिन पता चल जाएगा कि दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा. चुनाव आयोग ने आज यानी सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गया है. बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा.

15:54 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों का नामांकन भरने का अंतिम दिन 21 जनवरी, नामांकन वापसी की तारीख 24 जनवरी होगी. 

15:49 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी. 

15:49 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि 8 फरवरी को मतदान होगा. 

15:53 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया -14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा.

15:47 (IST)

चुनाव आयोग ने बताया पिक अप -ड्रॉप की जानकारी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और एक नंबर भी जारी किया जाएगा.

15:46 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिकअप-ड्रॉप की सुविधा मिलेगी.

15:46 (IST)

चुनाव आयोग ने बताया- चुनाव में 90 हजार कर्मचारियों की होगी जरूरत

 

15:44 (IST)

चुनाव आयोग ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. 

 

15:41 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि 58 समान्य सीट है जबकि 12 एससी सीटें हैं. 

15:43 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि 2689 जगहों पर वोट डाले जाएंगे. 

 

 

 

 

 

15:48 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि 13750 पोलिंग बूथ पर 1.46 करोड़ जनता वोट डालेगी. 

15:38 (IST)

सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग और पुलिस के साथ बैठक हुई. जरूरत के हिसाब से पुलिस की तैनाती की जाएगी. 

 

 

15:36 (IST)

सुनील अरोड़ा ने कहा-दिल्ली में 70 सीटों के लिए चुनाव होगा

15:35 (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है.

15:34 (IST)

चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा पत्रकारों को दे रहे हैं जानकारी.