.

मुंबई में दही हांडी का आयोजन, मानव पिरामिड बनाकर फोड़े जा रहे हैं मकटे

देश भर में दही हांडी आयोजन किया जा रहा है। मुंबई और उससे सटे इलाकों में लोग दही हांडी का त्यौहार मनाते हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
15 Aug 2017, 02:41:02 PM (IST)

नई दिल्ली:

देश भर में दही हांडी आयोजन किया जा रहा है। मुंबई और उससे सटे इलाकों में लोग दही हांडी का त्यौहार मनाते हैं। मुंबई की गलियों में ऊंचाई पर मटकी लटकाई जाती है, जिसमें दही और हल्दी का पानी होता है।

मटकी के नीचे युवाओं की टोली होती है जो इसे फोड़ने की कोशिश करते हैं। मानवी मीनारों के जरिए लटके हुए हांडी को फोड़ा जाता है। लोग इस प्रतियोगिता में गोविंदा बनकर हिस्सा लेते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार बचपन में कृष्ण दही की हांडी से दही और मक्खन चुराकर खाते थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन पर ये परंपरा चल पड़ी और इस खेल को खेला जाने लगा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें