.

अमेरिका: डॅनवर में घरेलू झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी में 1 पुलिसकर्मी की मौत, 6 घायल

अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी करने वाला भी मारा जा चुका है और लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Dec 2017, 11:55:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

अमेरिका के कॉलोराडो राज्य की राजधानी डॅनवर में 31 दिसम्बर की सुबह एक अपार्टमेंट के बाहर घरेलू झगड़े की वजह से भीड़ पर चलाई गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। जबकि 4 पुलिसकर्मी और 2 नागरिक घायल हो गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी करने वाला भी मारा जा चुका है और लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल झगड़े की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस जब अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी रोकने पहुंची तो उनके ऊपर भी गोली से फायर किया गया।

जिसके बाद दोनो तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई और उसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। जबकि 4 पुलिसकर्मी और 2 आम नागरिक घायल हो गया।

नए साल पर News Nation की खास पेशकश 'प्यार का नगमा', मृग्या बैंड ने बांधा समा