.

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, 10 ट्रेन हुईं रद्द

कोहरे के चलते 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि 35 ट्रेन देरी से चल रही हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Jan 2018, 08:42:16 AM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर भारत में बुधवार को ठंह का कहर जारी है। दिल्ली में घने कोहरे के चलते 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 35 ट्रेन देरी से चल रही हैं। वहीं 3 ट्रेन के समय में बदलाव किया गए है।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियल रहने का अनुमान जताया है।

राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। यहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे का असर यातायात व्यवस्था के अलावा सामान्य जीवन को भी प्रभावित कर रहा है।

और पढ़ें: नए रक्त परीक्षण से 8 तरह के कैंसर का पता चलेगा