.

गुजरात के तटीय इलाके में घुसे पाकिस्तानी मछुआरों को कोस्ट गार्ड ने पकड़ा

भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात के कच्छ के तटीय क्षेत्र में 26 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है और उनके नावों को भी कब्जे में ले लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Dec 2016, 02:27:46 PM (IST)

अहमदाबाद:

भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात के कच्छ के तटीय क्षेत्र में 26 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है और उनके नावों को भी कब्जे में ले लिया है। 

रक्षा पीआरओ की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि पांच नावों पर आए ये पाकिस्तानी मछुआरे जब पकड़े गए जब वे भारतीय सीमा के अंदर आ गए थे।

जारी बयान के अनुसार, "कोस्ट गार्ड की आईसीजी वेसेल सी-419 ने 26 मछुआरों को पकड़ा है जो पांच नावों पर सवार थे। इन लोगों को तब पकडा गया जब वे भारतीय सीमा में घुस आए। जांच के लिये इन मछुआरों और नावों को जखाऊ पोर्ट ले जाया गया है।"

हाल ही में गुजरात के तटीय इलाके में कोस्ट गार्ड द्वारा मछुआरों को पकड़ने की ये दूसरी घटना है।

इसके पहले अक्टूबर में भारतीय कोस्ट गार्ड ने आईसीजी शिप समुद्र सेवक ने पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था और 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।