.

सिक्किम विवाद से चिढ़े चीन के एयरलाइंस ने की भारतीयों से बदसलूकी

सिक्किम सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच उपजे तनाव का असर अब दोनों देशों के आम नागरिकों पर भी पड़ने लगा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Aug 2017, 07:17:24 PM (IST)

highlights

  • सिक्किम विवाद से चिढ़े चीनी एयरलाइंस ने भारतीय से की बदसलूकी
  • चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के कर्मचारी ने भारतीय को अपमानित किया

नई दिल्ली:

सिक्किम सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच उपजे तनाव का असर अब दोनों देशों के आम नागरिकों पर भी पड़ने लगा है।

नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने सुषमा को चिट्ठी लिखकर चीनी एयरलाइंस के विमान में भारतीय नागरिकों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

सुषमा स्वराज को जानकारी मिलने के बाद भारत ने इस मामले को चीनी विदेश मंत्रालय के शंघाई फॉरेन अफेयर्स और पुदोंगे हवाई अड्डा प्राधिकरण के सामने उठाया है।

चहल के चिट्ठी के मुताबिक चाइनीज विमान के स्टाफ व्हीलचेयर यात्रियों को निकालने के लिए बने निकास गेट पर भारतीय यात्रियों को अपमानति कर रहे थे। चहल ने चिठ्ठी में लिखा कि सिक्किम में बढ़ रहे विवाद की वजह से चीन के विमान कर्मचारी कुंठित होकर ऐसा कर रहे थे।

वहीं भारत के इस आरोप पर चीनी समाचार ऐजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया गया है कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने आरोपों को खारिज कर दिया गया है। एयरलाइंस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सीसीटीवू की फुटेज में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है और दावा सही नहीं है।

एयरलाइंस ने कहा बल्कि कर्मचारियों ने तो शानदार सेवा दी। चहल ने 6 अगस्त को नई दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को जाने के लिए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़ी थी और उन्हें विमान बदलने के लिए शंघाई पुदोंग हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था।