Chhath Puja 2016 : भारत में हर जगह बिखरी छठ महापर्व की छटा
भारत में हर त्यौहार का अपना महत्व है। यहां दिवाली और होली से लेकर सभी त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।
नई दिल्ली:
भारत में हर त्यौहार का अपना महत्व है। यहां दिवाली और होली से लेकर सभी त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। आज कल चार दिवसीय छठ महापर्व भी सभी राज्यों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें, Chhath Puja 2016 : जानें, छठ महापर्व का इतिहास और सबसे पहले किसने शुरू की ये पूजा
पटना से लेकर गोवा, पंजाब, असम, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बेंगलुरू में इस पर्व की छटा हर कोई को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आज हम आपको उल्लेखित राज्यों की मनमोहक तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखने के बाद आप भी भक्तिमय हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें,Chhath Puja 2016 : जानिए छठ पूजा करने की विधि और शुभ मुहूर्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
छठ पर्व में राजनीति से जुड़े लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस बार छठ के तीसरे दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस पर्व को मनाते हुए दिखे।
लुधियाना में छठ पर्व की धूम
पंजाब के लुधियाना में छठ पर्व को मनाती महिलाएं।
असम के गुवाहाटी में डूबते सूरज को अर्ध्य देती महिलाएं
असम के गुवाहाटी में डूबते सूरज को अर्ध्य देती महिलाएं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश के हर कोने में आज भी आस्था जिंदा है।
गोवा का फेमस वास्को बीच
गोवा के फेमस वास्को बीच पर सूरज को अर्ध्य देती महिलाएं।
चंदौली में छठ पर्व को मनाती महिलाएं
उत्तर प्रदेश के चंदौली में छठ पर्व को मनाती महिलाएं। यहां महिलाओं में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है।
रांची में महिलाओं ने दिया सूरज को अर्ध्य
झारखंड के रांची में महिलाओं ने दिया डूबते सूरज को अर्ध्य देती महिलाएं।
बेंगलुरू में छठ पर्व को पूरे जोर-शोर से मनाया गया
वहीं दक्षिण भारत में भी छठ पर्व को पूरे जोर-शोर से मनाया गया। बेंगलुरू में तीसरे दिन डूबते सूरज को अर्ध्य देती महिलाएं।