.

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बंगाल में विरोध प्रदर्शन जारी

नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act 2019) के खिलाफ देश में आज यानि शनिवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी है.

21 Dec 2019, 03:20:05 PM (IST)

नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act 2019) के खिलाफ देश में आज यानि शनिवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी है. बिहार में राष्ट्रीय जनता पार्टी (RJD) ने आज बंद बुलाया है. वहीं बता दें कि शुक्रवार को नागरिकता कानून (CAA) को लेकर भारी विरोध- प्रदर्शन हुआ. वहीं यूपी में सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान 10 लोगों की जान चली गई.

21:33 (IST)

पश्चिम बंगाल के जाधवपुर विश्वविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने Citizenship Amendment Act और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की घटनाओं का विरोध किया.

21:16 (IST)

केरल में भी वामपंथी दलों के युवा संगठनों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ मशाल की रैली निकाली.

19:40 (IST)

AAP विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने देश भर में Citizenship Amendment Act & NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुआवजे का भुगतान दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा किया जाएगा.

19:26 (IST)

 जामिया में नागरिकता संशोध कानून को लेकर प्रदर्शन खत्म सब निकल रहे है.

18:56 (IST)

रविवार को शाम 6 बजे तक आगरा में इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं.

18:51 (IST)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 22 दिसंबर की रात 8 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई.

18:31 (IST)

पुलिस ने कोर्ट से चंद्रशेखर आजाद को  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने को कहा है

18:31 (IST)

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की कोर्ट में पेशी हुई है। मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया है. अंदर नही जाने दिया जा रहा.

18:20 (IST)

नागरिकता संशोधन कानून के दलितों के खिलाफः उदित राज

18:19 (IST)

कांग्रेस रविवार को सीएए कानून के खिलाफ करेगी बड़ा प्रदर्शन

18:19 (IST)

दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज भी जामिया पहुंचे

18:17 (IST)

लखनऊ में सोमवार तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

18:05 (IST)

हरिद्वार में आज रात 12 बजे के बाद से लगेगी धारा 144

17:53 (IST)

तीसहजारी कोर्ट ने दरियागंज हिंसा के सभी 15 आरोपियों को दो दिनों के लिए जेल भेजा ज़मानत अर्जी पर सुनवाई सम्बंधित कोर्ट में सोमवार को होगी.

16:45 (IST)

दरियागंज इलाके में गिरफ्तार 15 आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरजिन्दर कौर की कोर्ट में पेश किया गया.अभी तक चंद्रशेखर राव की पेशी नहीं हुई है.

16:42 (IST)

एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के मूल आत्मा के खिलाफ है. किसी भी कीमत पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला नहीं होने दिया जाएगाः प्रियंका गांधी

16:42 (IST)

छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की गिरफ्तारी निंदनीय ः प्रियंका गांधी

16:41 (IST)

जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव ः प्रियंका गांधी

16:40 (IST)

नागरिकता कानून के समर्थन में उतरे एक हजार से अधिक शिक्षक

16:14 (IST)

NRC और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है - प्रियंका गांधी

16:03 (IST)

कर्नाटक के कलबुर्गी में सुरक्षाबलों ने नागेश्वर स्कूल से जगत सर्किल तक मार्च निकाला. एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि, आम लोगों के मन से असामाजिक तत्वों के भय को खत्म करने के लिए हमने ये मार्च निकाला.

15:35 (IST)

असम के तिनसुकिया में आज रात 8 बजे से कल सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा.

14:23 (IST)

कोझीकोड में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.

14:22 (IST)

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पटना में महागठबंधन की रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव.

14:21 (IST)

शिया धर्मगुरु ने लोगों से की अपील

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा- 'CAA और NRC दो अलग-अलग चीजें हैं. NRC अब तक केवल असम में लागू किया गया है, पूरे भारत में लागू नहीं किया गया है और हमें अभी यह भी नहीं पता कि इसमें क्या नियम होने जा रहे हैं. पार्टियां इस पर गुमराह कर रही हैं, मैं मुसलमानों से इस पर संयम दिखाने की अपील करता हूं.'

13:41 (IST)

AIMIM की रैली में शामिल होंगी आयशा रेन्ना

जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्राएं लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना आज हैदराबाद में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की रैली में शामिल होंगी.

13:37 (IST)

शरद पवार ने नागरिकता कानून पर उठाएं सवाल

'नागरिकता कानून के तहत केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को ही अनुमति क्यों? श्रीलंका से भी क्यों नहीं? : एनसीपी चीफ शरद पवार 

13:32 (IST)

RJD के नेतृत्व वाली महागठबंधन रैली में दिखें बच्चे

पटना में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ RJD के नेतृत्व वाली महागठबंधन रैली में बच्चे भी उपस्थित रहे. बता दें कि महागठबंधन ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है.

13:29 (IST)

जामिया के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू

नागरिकता अधिनियम के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू.

12:48 (IST)

RJD ने CAA प्रदर्शन के दौरान की तोड़फोड़

बिहार में नागरिकता कानून के खिलाफ RJD का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ऑटो-रिक्शा के साथ तोड़फोड़ की.

12:17 (IST)

CAA Protest: गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस दर्ज

नागरिकता कानून के खिलाफ गाजियाबाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है. इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

12:03 (IST)

बिहार बंद पर पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया, 'RJD समर्थकों ने नए नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ बंद को लागू करने के लिए बिहार में रेल, सड़क यातायात को बाधित किया. किसी को भी इससे परेशान न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.'

12:01 (IST)

बेंगलुरू शहर के पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा- एसजे पार्क पुलिस स्टेशन और उल्सूर गेट पुलिस स्टेशन में इस संदर्भ में 8 मामले दर्ज किए गए.

11:59 (IST)

दरियागंज हिंसा: पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के दरियागंज में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार.

11:53 (IST)

CAA प्रदर्शन के दौरान रेलवे को हुआ 88 करोड़ का नुकसान

भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में रेलवे की 88 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है. ईस्टर्न रेलवे जोन में 72 करोड़ रुपये की संपत्ति, साउथ ईस्ट रेलवे जोन में 13 करोड़ रुपये की संपत्ति और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है. बता दें कि विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के कई हिस्सों में ट्रेनें रोकी गई.

11:48 (IST)

लेफ्ट संगठनों का विरोध प्रदर्शन

चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन.

10:08 (IST)

VIP के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान किया तोड़फोड़

नागरिकता कानून के खिलाफ पटना में विरोध कर रहे विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लगे बैरिकेड को तोड़ा.

10:03 (IST)

परिणीति को बेटी बचाओ एंबेसडर से हटाने की खबर गलता- हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रवक्ता ने कहा, 'नागरिकता कानून के खिलाफ ट्वीट करने पर परिणीति चोपड़ा को 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर हटाने की खबरें गलत, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण है. यह एमओयू एक साल के लिए ही था और अप्रैल, 2017 में इसके समाप्त होने के बाद एमओयू का नवीनीकरण नहीं किया गया.

09:58 (IST)

RJD कार्यकर्ता ने टायरों में लगाई आग

RJD कार्यकर्ता का दरभंगा में भारी विरोध-प्रदर्शन.टायरो में लगाई आग.

09:51 (IST)

RJD कार्यकर्ता ने सड़क पर उतारा भैंसो को

नागरिकता कानून के विरोध में RJD कार्यकर्ता ने बिहार के हाजीपुर और मुज्जफ्फरपुर के नेशनल हाईवे पर भैंसो को उतार दिया है.

09:46 (IST)

दरभंगा में RJD का विरोध-प्रदर्शन

RJD कार्यकर्ताओं ने बिहार के दरभंगा में कपड़े उतारकर विरोध-प्रदर्शन किया. 

09:45 (IST)

RJD ने किया बिहार बंद का आह्वान

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आज बिहार में बंद का आह्वान किया है. सीएए को लेकर पूरे राज्य में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे.