.

By Election Result 2022 Live: आजम के गढ़ रामपुर में खिला कमल, भाजपा के घनश्याम 42,048 मतों से जीते

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के निरहुआ और सपा धर्मेंद्र यादव के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं, रामपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प है. यहां सत्ताधारी आप और अकाली दल के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा त्रिपुरा की 4, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और झारखंड की एक विधानसभा के लिए भी मतगणना जारी है.

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Jun 2022, 10:50:18 AM (IST)

नई दिल्ली:

By Election Result 2022 Live: देश के 6 राज्यों की 10 सीटों के लिए हुए उपचुनाव नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए. सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई . इस चुनाव नतीजे में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, आजम खान के गढ़ रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत हासिल कर ली है. इसके अलावा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में त्रिपुरा की चार में से तीन पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की आत्मा को सीट पर हुए उपचुनाव में वाईएसआरसीपी के प्रत्याशी मेकापति विक्रम रेड्डी ने 82888 मतों से जीत हासिल की है. वहीं, झारखंड की एक सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. चुनाव परिणाम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे न्यूज नेशन के साथ...

 

 

 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
15:22 (IST)

आजमगढ़ में 8 लाख वोटों की गिनती पूरी, भाजपा के निरहुआ 10649 वोटों से आगे

रामपुर के बाद भाजपा आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव भी जीतती नजर आ रही है. आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अब तक 8 लाख मतों की गिनती पूरी हो चुकी है. अभी 1 लाख वोटों की गिनती बाकी है. अब तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 10649 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
15:07 (IST)

सपा ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव मतगणना में धांधली का लगाया आरोप

आजम के गढ़ रामपुर में  लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी 42,048 से जीत हासिल की है. इस जीत से जहां भाजपा में जश्न का माहौल है. वहीं, सपा के हारने वाले प्रत्याशी आसिम रजा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बूथ कैप्चरिंग की. लोगों को वोट डालने ही नहीं दिया गया. रामपुर में इलेक्शन हुआ ही नहीं. अधिकारियों ने नतीजों को प्रभावित किया. आसिम रजा ने कहा कि आजम खान का जलवा बरकरार था, बरकरार है और बरकरार रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में बेईमानी हुई है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
15:02 (IST)

रामपुर और आजमगढ़ में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद योगी आदित्‍यनाथ 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी में लोकसभा उपचुनाव के परिणामों के नतीजों पर सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोदी ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी सपा के आसिम रजा को 37,797 वोटों से हराया है, वहीं आजमगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार निरहुआ बढ़त बनाए हुए हैं. गौरतलब है कि आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) सपा के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ 14712  वोटों से बढ़त बना रखी है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:54 (IST)

आजमगढ़ से BSP प्रत्याशी ने मानी हार, बोले 2024 में फिर लड़ेंगे

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:50 (IST)

आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने 14712  वोटों से बनाई बड़ी बढ़त

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बढ़त बना ली है. सुबह से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी निरहुआ इस वक्त 14712  वोटों से आगे हैं. भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 263544 मत मिले हैं. वहीं, सपा के धर्मेंद्र यादव को 248832 वोट हासिल हुए हैं. जबकि बसपा के गुड्डू जमाली को 2, 22, 279  वोट प्राप्त हुए हैं. गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:39 (IST)

आजम के गढ़ में कमल खिलाने वाले भाजपा नेता ने  जीत की बताई ये वजह 

रामपुर से उपचुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी अपनी जीत का कारण बताया है. लोधी ने कहा कि हम जानते थे कि भाजपा ही उप चुनाव जीतेगी, क्योंकि हम आम आदमी के बीच गए थे.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:34 (IST)

आजमगढ़ः जीत की ओर बढ़े निरहुआ, BSP के गुड्डू जमाली ने स्वीकार की हार

रामपुर के बाद भाजपा आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव भी जीतती नजर आ रही है. यहां भाजपा प्रत्याशी निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ 14000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, बसपा के प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सपा और भाजपा में से जो भी जीते उसे बधाई. उन्होंने कहा कि हमें लग रहा था कि हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हमने अच्छा चुनाव लड़ा. उन्होंने कहा कि जो भी जीते वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:23 (IST)

आजम के गढ़ रामपुर में खिला कमल, भाजपा के घनश्याम लोधी 42,048 से जीते

आजम के गढ़ रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी 42,048 से जीत हासिल की है. भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के असीम रजा 42,048 वोटों से मात दी है. असीम दूसरे नंबर पर रहे. भाजपा की जीत की खबर बाहर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर में मतगणना स्थल के बाहर जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है. रामपुर में सभी 33 राउंड की मतगणना खत्म हो गई. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:14 (IST)

रामपुर में BJP उम्मीदवार घनश्याम ने 34232 वोटों की बनाई बढ़त

आजमगढ़ और रामपुर दोनों ही लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के हाथ से फिसलती हुई दिख रही है. रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम रजा पर 34232 से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है. वहीं, आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव पर 7562 वोटों की बढ़त बना ली है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:11 (IST)

दिल्ली में आप की जीत पर बोले केजरीवाल, जनता ने गंदी राजनीति को हराया

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से AAP की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई. केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं. यही हमें और मेहनत और सेवा करने की प्रेरणा देता है. लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा. शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:07 (IST)

पंजाबः संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी की जीत

संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी को मात देकर जीत हासिल की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हराया है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
14:05 (IST)

सुखबीर बादल ने सिमरनजीत सिंह मान को बधाई दी

संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान निर्णायक बढ़त बनाए हैं. उनकी जीत तय मानी जा रही है. इससे पहले ही शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर मान को बधाई दी है. बादल ने कहा- मैं सरदार सिमरनजीत सिंह मान और उनकी पार्टी को संगरूर संसदीय उपचुनाव में चुनावी जीत पर तहे दिल से बधाई देता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. हम सच्ची लोकतांत्रिक भावना से जनता के जनादेश के आगे नतमस्तक हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
13:45 (IST)

रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी 27365 वोटों से आगे

रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत की तरफ बढ़ गई है. बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 27365 वोटों की बढ़त बना ली है. सपा के असीम रजा पिछड़ गए हैं.

 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
13:40 (IST)

आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर YSRCP प्रत्याशी की 82888 वोटों से जीत

आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर हुए उपचुनाव में वाईएसआरसीपी के प्रत्याशी मेकापति विक्रम रेड्डी ने 82888 मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भरत कुमार गुंदलपल्ली को मात दी है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
13:35 (IST)

सपा के किले में भाजपा की सेंधः रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी 22000 से और आजमगढ़ में निरहुआ 3000 वोटों से आगे

लोकसभा उपचुनाव में सपा का किला ढहता नजर आ रहा है. 2019 की मोदी लहर में भाजपा जहां नहीं जीत पाई थी, वहां अब भगवा फहराती नजर आ रही है. रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी 22831 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं,  आजमगढ़ में निरहुआ3002 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
13:29 (IST)

आजम के गढ़ रामपुर में हुआ बड़ा उलटफेर, भाजपा के घनश्याम लोधी 19 हजार वोट से आगे

सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में सपा का किला ढहता नजर आ रहा है. यहां भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी तकरीबन 19 हजार वोट से आगे हो गए हैं. इससे पहले सुबह से ही वह पीछे चल रहे थे. घनश्याम को अभी तक 3 लाख 29 हजार 159 वोट मिल चुके हैं. वहीं, आसिम को 3 लाख 9 हजार 607 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
13:24 (IST)

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से AAP के दुर्गेश पाठक ने दर्ज की जीत

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राकेश भाटिया को 11555 वोटों से हराया. कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर रही. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने से यह सीट खाली हुई थी.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:57 (IST)

रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा की बढ़त बरकरार

रामपुर और आजमगढ़ में सुबह से सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. लेकिन, दोपहर होते होते भाजपा ने दोनों ही सीटों पर बड़ा उलट फेर करते हुए रामपुर से भाजपा घनश्याम सिंह लोधी ने और आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार निरहुआ ने जबरदस्त वापसी की है. रामपुर से घनश्याम अब तक 6660 वोटों से बढ़त बना ली है. यहां आजम खान समर्थक सपा उम्मीदवार असीम रजा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:51 (IST)

झारखंड की मांडर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी 2000 मतों से आगे

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:41 (IST)

पंजाब संगरूर से शिरोमणि अकाली दल (A) उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान की जीत तय

पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (A) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान की जीत तय हो गई है. दरअसल, यहां मात्र 30 हजार मतों की गिनती सेष है और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) से सिमरनजीत सिंह मान 4800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं. ऐसे में अगर बाकी बचे पूरे के पूरे 30 हजार वोट  सिमरनजीत सिंह मान के किलाफ चले जाएं, तब भी वे ही विजयी होंगे. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:35 (IST)

आजमगढ़ में निरहुआ ने बनाई बढ़त, धर्मेंद्र यादव को 5864 वोटों से से पछाड़ा

आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक बार फिर निर्णायक बढ़त बनाई है. निरहुआ 5864 वोटों से आगे चल रहे हैं. सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:31 (IST)

त्रिपुरा में कांग्रेस ने जीती अगरतला सीट 

कांग्रेस ने त्रिपुरा में सिर्फ अगरतला सीट पर जीत हासिल की है. कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन ने 3163 वोटों से चुनाव जीता है. सुदीप बिप्लब देब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं. त्रिपुरा में चार सीटों में से तीन सीटें बीजेपी ने सीटी हैं. जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:28 (IST)

रामपुर में हुई बड़ा उलटफेर, भाजपा के घनश्याम लोधी ने बनाई बढ़त

रामपुर के मतगणना में बड़ा उलटफेर होने की खबर है. यहां भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम रजा पर बढ़त बना ली है.  भाजपा के लोधी को अभी तक 2 लाख 45 हजार 79 वोट मिल चुके हैं. वहीं, सपा के आसिम रजा को अभी तक 2 लाख 41 हजार 979 वोट मिले हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:26 (IST)

पंजाबः संगरूर लोकसभा सीट से SAD के सिमरनजीत सिंह मान 4603 वोटों से हुए आगे

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पर 4603 वोटों की बढ़त बना ली है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:24 (IST)

राजेंद्र नगर उपचुनाव में AAP के दुर्गेश पाठक 0,000 मतों से आगे

राजेंद्र नगर उपचुनाव में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश भाटिया से 10,000 से ज्यादा मतों के अंतर से आगे निकल गए हैं. उनकी जीत अब पक्की मानी जा रही है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:13 (IST)

आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव फिर बनाई बढ़त, निरहुआ पिछड़े

आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने एक बार फिर से मामूली बढ़त बना ली है. सपा के धर्मेंद्र यादव 66 वोट से आगे हो गए हैं. इसके साथ ही भाजपा के निरहुआ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. अब तक सपा उम्मीदवार को 106312, भाजपा के निरहुआ को 106246 और बसपा के गुड्डू जमाली को 87433 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
12:02 (IST)

रामपुर में सपा के आसिम रजा ने 13,288 वोटों से बनाई बढ़त

रामपुर में सपा उम्मीदवार असीम रजा अब निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रहे हैं. रजा ने अब तक 13,288 वोटों की बढ़त बना ली है. वहीं, भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:59 (IST)

आजमगढ़ः सपा के धर्मेंद्र यादव ने जीत का किया दावा

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:57 (IST)

त्रिपुरा में भाजपा ने 4 में  से 3 सीटें जीतीं

त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं. यहां टाउन बोरदा वाली सीट से सीएम माणिक साहा, जुबराज नगर और सूरमा सीट भी भाजपा ने जीती है. वहीं, कांग्रेस ने अगरतला की एक सीट पर जीत हासिल की है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:53 (IST)

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सुबह से ही शह मात का खेल जारी है. इस बीच भाजपा के निरहुआ ने एक बार फिर से बढ़त बना ली है. दरअसल, यहां सपा-बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बार फिर आगे हो गए हैं. वह 98630 वोटों के साथ धर्मेंद्र यादव से 170 वोटों से आगे चल रहे हैं. धर्मेंद्र यादव को अभी तक 98460 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:50 (IST)

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने हासिल की जीत

टाउन बारदोली विधानसभा क्षेत्र से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हासिल की जीतत्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने हाल ही में हुए उपचुनावों में टाउन बारदोली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:35 (IST)

आजमगढ़ः सपा के धर्मेंद्र यादव की बढ़त बरकरार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा अभी तक सबसे आगे चल रही है. सपा के धर्मेंद्र यादव 6,482 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें अभी तक कुल 74461 वोट मिले हैं। वहीं, 67979 वोटों के साथ भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरे नंबर पर हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:31 (IST)

रामपुर लोकसभा उपचुनाव  10वें राउंड की गिनती के बाद सपा के आसिम रजा को 11000 वोटों की बढ़त

रामपुर लोकसभा सीट पर 10वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. 10वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी असीम रजा भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी से 11 हजार 386 वोटों से आगे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:29 (IST)

आजमगढ़ उपचुनावः सपा ने धर्मेंद्र यादव ने बनाई बढ़त

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सुबह 10.35 बजे तक के रुझान में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 46,254 वोट, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को 37,077 और बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली को 36,049 वोट मिले हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:26 (IST)

दिल्ली: 7वें राउंड की मतगणना के बाद AAP प्रत्याशी 5 हजार वोटों से आगे

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 17 हजार 491 मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया को 12 हजार 467 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता को मात्र 684 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:21 (IST)

रामपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आसिम रजा 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

रामपुर लोकसभा सीट पर 10वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. 10वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी 11 हजार 386 वोटों से आगे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:18 (IST)

आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव 8446 मतों से हुए आगे, भाजपा के निरहुआ फिछड़े

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव इस वक्त 8446 वोटों से आगे चल रहे हैं. धर्मेंद्र यादव को अभी तक 47927 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को 39481 वोट हील मिले हैं. वहीं, बसपा के गुड्डू जमाली को 8446 मत हासिल हुए हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:15 (IST)

झारखंड: मांडर से भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने 112 वोटों से बनाई बढ़त

झारखंड के मांडर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर 112 वोटों से आगे चल रहीं हैं. गंगोत्री कुजूर को अब 8 हजार 041 वोट मिले हैं. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को 7 हजार 929 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:13 (IST)

दिल्ली: आप के दुर्गेश पाठक की जीत लगभग पक्की

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 2978 वोट से आगे हैं. अब तक AAP के पाठक को 14,080 वोट मिले हैं. वहीं, BJP के राजेश भाटिया को 11,102 और कांग्रेस की प्रेम लता को 586 वोट मिले हैं. गौरतलब है कि यहां छठे दौर की मतगणना हो चुकी है. ऐसे में दुर्गेश पाठक की जीत पक्की मानी जा रही है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
11:01 (IST)

पंजाब के संगरूर से अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान की बढ़त बरकरार

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:57 (IST)

रामपुर से सपा के आसिम रजा की बढ़त और हुई मजबूत 

रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम रजा 10 हजार वोट के अंतर से आगे चल रहे हैं. आसिम को अभी 72 हजार 79 वोट मिले हैं. वहीं, भाजपा के घनश्याम लोधी को 62 हजार 92 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:55 (IST)

दिल्लीः राजिंदर नगर से 1153 वोटों से आगे निकले आप के दुर्गेश पाठक

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1153 वोट से आगे हैं. अब तक AAP के पाठक को 11,170 वोट मिले हैं. वहीं, भाजपा (BJP) के राजेश भाटिया को 10,017 और कांग्रेस की प्रेम लता को 438 वोट मिले हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:53 (IST)

आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा पहुंची तीसरे नम्बर पर

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव 8 हजार 578 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर बीएसपी के शाह आलम हैं. भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:34 (IST)

त्रिपुरा की 4 सीटों में से तीन पर भाजपा आगे

त्रिपुरा में चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. यहां भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है. इनमें टाउन बारदोली, जुबराज नगर और सूरमा सीट पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है. चुनाव आयोग के मुताबिक अगरतला सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:33 (IST)

रामपुर: सपा उममीदवार आसिम रजा 13727 से हुए आगे

रामपुर में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा ने भाजपा प्रत्याशी पर बड़ी बढ़त बना ली है. इस वक्त सपा प्रत्याशी आसिम राजा 13727 से मतों से आगे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:29 (IST)

आजमगढ़ में BJP के निरहुआ फिर निकले आगे

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. यहां सपा, बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इस बीच पीछे होने के बाद एक बार फिर से उलटफेर करते हुए भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बढ़त बना ली है. अब तक निरहुआ को 10755, सपा के धर्मेंद्र यादव को 10257, बसपा के गुड्डू जमाली को 6630 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:25 (IST)

आजमगढ़ में BSP प्रत्याशी गुड्डू ने बनाई बढ़त, भाजपा के निरहुआ पहुंचे तीसरे नंबर पर

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली ने बीजेपी और सपा प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए अब बढ़त बना ली है. गुड्डू जमाली 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:22 (IST)

8054 वोटों से आगे निकले रामपुर से सपा के आसिम

रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम रजा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. रजा 8054 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी दूसरे नंबर पर हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:20 (IST)

रामपुर से सपा के आसिम ने फिर बनाई बढ़त

 

अब तक के रुझानों में रामपुर से सपा उम्मीदवार आसिम रजा ने एक बार फिर से बढ़त बना ली है. इसके साथ थी ही भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोदी एक बार फिर से दूसरे नम्बर पर पहुंमत गए हैं. सपा के आसिम रजा को 37449 वोट मिले हैं. वहीं, भाजपा के लोधी को 33782 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:16 (IST)

आजमगढ़ में भाजपा के 'निरहुआ' आगे, सपा के धर्मेंद्र पहुंचे तीसरे नंबर पर

आजमगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि, अंतर बहुत कम होता दिख रहा है. सबसे खास बात ये है कि सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अभी तक की मतगणना में निरहुआ 745 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बसपा के गुड्डू जमाली दूसरे नंबर पर हैं. गौरतलब है कि शुरुआती रुझान में यहां सपा को बढ़त हासिल थी.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:12 (IST)

अगरतला में कांग्रेस आगे

त्रिपुरा की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है.  राज्य में अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर के नतीजे आ रहे हैं.  बिप्लब देब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट पर आगे चल रहे हैं. अभी तक की वोटिंग में यहां कांग्रेस को 1984, भाजपा को 1519, सीपीआई-एम को 1094, टीएमसी को 95, एसयूसीआई को 16, निर्दलीय को 20 और नोटा के खाते में 50 वोट आए. सीएम डॉ. माणिक साहा टाउन बारदोवाली से चुनाव लड़ रहे हैं. वे 250 से ज्यादा वोटों आगे चल रहे हैं. यहां अब तक भाजपा को 1905, लेफ्ट को 402, टीएमसी को 105 और कांग्रेस को 1237 वोट मिले हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:08 (IST)

झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस आगे

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट के उपचुनाव के रुझान आने लगे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस आगे चल रही है. यहां भाजपा दूसरे नंबर पर है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
10:07 (IST)

रामपुर से भी प्रत्याशी निकले आगे

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में दूसरे राउंड में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी 2810 वोट से आगे चल रहे हैं. यहां अभी तक सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 21179 और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 23989 वोट मिले हैं,

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:52 (IST)

रामपुर से सपा ने आसिम रजा ने बनाई बड़ी बढ़त

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:52 (IST)

दिल्ली के राजिंदर नगर से AAP के दुर्गेश पाठक ने बनाई बढ़त

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट के रुझान में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे चल रहे हैं. दुर्गेश को अब तक 3275 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया 1651 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, कांग्रेस की प्रेमलता को मात्र 107 वोट मिले हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:48 (IST)

आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु उपचुनाव में YSR कांग्रेस आगे 

आंध्र प्रदेश की आत्‍माकुरु विधानसभा उपचुनाव में YSR कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम रेड्डी ने बढ़त बना ली है. वहीं, भाजपा के के जी. भरत कुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं. विक्रम रेड्डी उद्योगमंत्री रहे एम गौतम रेड्डी के छोटे भाई हैं, जिनके निधन से यह सीट खाली हुई थी. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:45 (IST)

आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ ने 700 वोटों से बनाई बढ़त

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपे निरहुआ 700 वोट से आगे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:38 (IST)

रामपुर में सपा के आसिम रजा को अब तक मिले 7539 वोट

रामपुर में सपा उम्मीदवार आसिम रजा को अभी तक 7539 वोट मिले है. वहीं, भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी उनसे पीछे चल रहे हैं. अब तक लोधी को कुल 5082 वोट मिले हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:36 (IST)

त्रिपुरा की टाउन बोरदा वाली सीट पर भाजपा को बढ़त

शुरुआती रुझानों के सामने आते ही त्रिपुरा में टाउन बोरदा वाली सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. यहां शुरुआती दौर की मतगणना में देखिए कौन सी पार्टी कहां खड़ी है…भाजपा- 3864कांग्रेस – 2733तृणमूल कांग्रेस- 257एफबी-815

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:32 (IST)

पंजाब: संगरूर में अकाली उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान की बढ़त बरकरार

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:30 (IST)

रामपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा आगे निकले

रामपुर में पहले राउंड की काउंटिंग में सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे चल रहे हैं. इस वक्त आसिम रजा तकरीबन 800 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, भाजपा के घनश्‍याम लोदी पीछे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:27 (IST)

रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम की हुंकार, हम चुनाव जीतेंगे

रामपुर से सपा प्रत्याशी असीम रजा ने मतगणना शुरू होने के साथ ही जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम चुनाव जीत रहे हैं. प्रशासन ने हमारे मतदाताओं को रोकने की बहुत कोशिश की, उन्होंने बूथों से दूर लोगों को डरा दिया. यही कारण है कि मतदान कम था, इससे अंतर थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है, लेकिन हम फिर भी चुनाव जीतेंगे.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:25 (IST)

पंजाब संगरूर लोकसभा सीट उपचुनाव, शुरुआती रुझान में अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान आगे निकले

सिमरनजीत सिंह मान, SAD (AMRITSAR) 13030गुरुमेल सिंह (AAP) 11858दलबीर सिंह गोल्डी (Congress) 3446कमलदीप कौर, SAD Badal 1587केवल सिंह ढिल्लों, BJP 3529

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:22 (IST)

पोस्टल बैलट की गिनती में दिल्ली की राजिंदर नगर से आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे

दिल्ली के राजिंदर नगर में  पोस्टल बैलट की पहले राउंड की मतगणना जारी है. अब तक की मतगणना में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे चल रहे हैं. गौरा मतलब है कि आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने की वजह से यह सीट खाली हुई थी. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:19 (IST)

रामपुर से सपा उम्मीदवार आसिम रजा आगे

आजमगढ़ के साथ ही रामपुर में भी पहले राउंड की काउंटिंग में सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे चल रहे हैं. वहीं, भाजपा के घनश्याम लोदी अभी तक की मतगणना में पीछे चल रहे हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:16 (IST)

आजमगढ़ में पोस्टल बैलट की दूसरे राउंड की गिनती पूरी, 1721 वोटों से आगे निकले धर्मेंद्र यादव

उत्आतर पर्जदेश के मगढ़ में पोस्टल बैलट की दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने तक सपा उम्मीदवार  धर्मेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव निरहुआ पर 1722 वोटों की बढ़त बना रखी है. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:14 (IST)

आजमगढ़ प्रशासन ने धर्मेंद्र यादव के आरोपों को सिरे से किया खारिज

समाजवादी पार्टी के प्रत्य़ाशी धर्मेद्र यादव के आरोपों के बाद आजमगढ़ के SSP अनुराग आर्या ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि यहां मतगणना निष्पक्ष तरीके से हो रही है. ऐसी कोई झड़प या कहासुनी नहीं हुई, केवल कुछ देर का कन्फ्यूजन हो गया था, जिसे दूर कर लिया गया है. इसके अलावा एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने भी कहा है कि किसी उम्मीदवार को नहीं रोका जा रहा है. केवल पास कार्ड होना जरूरी है. सपा के एजेंट्स पहले से अंदर हैं तो ईवीएम पर सवाल का कोई मतलब नहीं है. निष्पक्षता के साथ काम होगा. धर्मेंद्र यादव भी अंदर जा चुके हैं.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:09 (IST)

संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान चल रहे हैं आगे

पंजाब के संगरूर से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान लीड कर रहे हैं. यह सीट भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा सीट से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:06 (IST)

आजमगढ़ में वोटों की गिनती में देरी,  9 बजे शुरू होगी EVM में पड़े वोटों की गिनती

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में EVM में पड़े वोटों की गिनती आधे घंटे देर से होगी. बताया जा रहा है कि ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 9 बजे के आसपास शुरू होगी.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
09:02 (IST)

पंजाब: संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">पंजाब: संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती बरनाला में जारी है।<br><br>तस्वीरें बरनाला के एक कॉलेज में स्थापित एक मतगणना केंद्र से हैं। <a href="https://t.co/HbXdVCs2le">pic.twitter.com/HbXdVCs2le</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1540899473840545792?ref_src=twsrc%5Etfw">June 26, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:59 (IST)

पोस्टल बैलट की ग‍िनती में 1000 वोटों से आगे निकले सपा के धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ उपचुनावः पोस्टल बैलट की ग‍िनती में 1000 वोट से धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल निरहुआ दूसरे नम्बर पर हैं. 

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:53 (IST)

आजमगढ़: सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव बोले, मुझे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मतगणना शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मतगणना केंद्र पर अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि मतगणना केंद्र के अंदर ईवीएम से खिलवाड़ किया जा रहा है.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:39 (IST)

मतगणना से पहले रामपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:36 (IST)

आजमगढ़ उपचुनाव: पोस्‍टल बैलट की गिनती में भाजपा उम्मीदवार निरहुआ दूसरे नंबर पर

आजमगढ़ से पोस्टल बैलेट की गिनती से आ रहे रुझानों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं. भाजपा के उम्मीदवार निरहुआ दूसरे नंबर पर.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:33 (IST)

सपा के धर्मेंद्र यादव आगे

Azamgarh Vote Counting: आजमगढ़ से पहला रुझान, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:31 (IST)

पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव के मतो की गिनती के लिए दो मतगणना सेंटर बनाए गए हैं. यह दोनों मतगणना सेंटरों एसडी कॉलेज बरनाला और देश भगत कॉलेज बरनवाल धुरी में गिनती शुरू हो गई है. उपचुनाव के लिए रुझान थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. संगरूर मतगणना केंद्रों से विधानसभा हलकों की काउंटिंग होगी. बरनाला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की गिनती करनाल के एसडी कॉलेज में होगी और बाकी के 6 विधानसभा क्षेत्रों की गिनती देश भगत कॉलेज बरनवाल धुरी में होगी.

By Election Result 2022 Live: सपा के किले में भाजपा की सेंधमारी, रामपुर और आजमगढ़ में घनश्याम व निरहुआ ने बनाई बढ़त
08:25 (IST)

UP के आजमगढ़ में भाजपा, सपा और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम (गुड्डू जमाली) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है. मतगणना के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि यहां ऊंट किस करवट बैठेगा. गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे. लेकिन, विधानसभा में हार के बाद अखिलेश ने विधानसभा में रहकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के इरादे से लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. गौरतलब है कि इस सीट से कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं.