.

अमित शाह का राहुल पर निशाना, कहा हमने बोलने वाला पीएम देश को दिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Nov 2016, 03:18:37 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा, ' क्या किया कांग्रेस की सरकार ने 10 सालों में। एक के बाद एक घपला किया। कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में 22 लाख करोड़ का घपला किया। 

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी लोगों से पूछ रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने उनके लिए क्या है? मैं उन्हें जवाब देता हूं। सबसे पहला काम जो हमने किया है वो यह है कि हमने देश को बोलने वाला पीएम दिया है।'

 उन्होंने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा, 'जबसे प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी की है तबसे अरविंद केजरीवाल ममता बनर्जी जैसे लोग एक हो गए हैं।'