भाजपा ने लद्दाख, लक्षद्वीप के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की
भाजपा ने लद्दाख, लक्षद्वीप के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की
नई दिल्ली:
भाजपा ने रविवार को लद्दाख और लक्षद्वीप के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। फुनचोक स्टेनजिन और के.एन. कास्मिकोया को क्रमश: लद्दाख और लक्षद्वीप का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुंड सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में कहा गया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फुनचोक स्टेनजिन को लद्दाख भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।
स्टेनजिन ने लद्दाख से लोकसभा सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल की जगह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक अन्य पत्र में कहा गया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केएन कास्मिकोया को लक्षद्वीप भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।
कास्मिकोया ने लक्षद्वीप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब्दुल खादर हाजी की जगह ली है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.