.

मंगल की यात्रा तो नहीं, मंगलयान की सवारी से कम नहीं नया नोट

दिल्ली की जनता को नए नोट मिलने शुरू हो गए हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
10 Nov 2016, 01:46:22 PM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली की जनता को नए नोट मिलने शुरू हो गए हैं। 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध के बार सरकार ने नए 500 और 2000 के नोट जारी किये है जो बैंको द्वारा जनता को मिलना शुरू हो गया है। 

दिल्ली निवासी रजनीश और अहमद हुसैन ने पहली बार 2000 रुपये नया नोट देखा।

इसे भी पढ़ेंः 2.5 लाख से अधिक अघोषित आय पर लगेगा जुर्माना

दो हजार का नया नोट हल्के गुलाबी रंग का है। अंक 2000 के साथ मंगलयान की तस्वीर है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है। नंबर पैनल में दर्ज नोट संख्या छोटे आकार बड़े आकार में उपर बाएं तरफ और नीचे दाएं तरफ होगी

इसे भी पढ़ेंः गांधी और मंगलयान के अलावा और क्या हैं नए नोट के फीचर्स

सरकार ने कलाधन पर रोक लगाने के लिये 500 और 1000 के नोटों को बैन कर दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि दो दिन के अंदर ही नए नोट बैंकों से मिलने शुरू हो जाएंगे।