.

नवरात्रि: मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में महाअष्टमी पर हुई भव्य आरती, काजोल ने किए दुर्गा मां के दर्शन

देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। कुछ भक्त मंदिर में मां के दर्शन कर रहे हैं तो कई लोग गरबा-डांडिया खेलकर देवी मां को प्रसन्न कर रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
28 Sep 2017, 10:38:00 AM (IST)

मुंबई:

आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन महागौरी की पूजा करने का विधान है। देशभर में मां के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी उमड़ रही है। महाअष्टमी पर मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भव्य आरती हुई। भक्तों ने बढ़-चढ़कर इस आरती में हिस्सा लिया।

बताया जाता है कि यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। मुंबई का नाम ही मराठी में मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है।

बिहार के दुर्गा पंडाल में मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं भक्त

असम: गुवाहाटी कामाख्या मंदिर में महाअष्टमी के दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

Assam: Devotees throng Guwahati's Kamakhya Temple on the occasion of 'Maha Ashtami' #Navratri pic.twitter.com/QW0QeyAW16

— ANI (@ANI) September 28, 2017

वहीं आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और नेता भी देवी की पूजा करने में पीछे नहीं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में दुर्गा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा की।

ये भी पढ़ें: #Navratri2017: गुजरात में ऐसे शुरू हुई डांडिया खेलने की प्रथा 

Bihar: Chief Minister Nitish Kumar at a #DurgaPuja Pandal in Patna pic.twitter.com/CiVZtuoJmX

— ANI (@ANI) September 27, 2017

गोरखपुर के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देवी की पूजा की। नवरात्रि में उन्होंने विधि-विधान से मां की अर्चना की।

Gorakhpur: CM Yogi Adityanath performs Devi Pooja #Navratri2017 pic.twitter.com/Fb9RmVRduj

— ANI UP (@ANINewsUP) September 27, 2017

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी दुर्गा मां के दर्शन के लिए पंडाल पहुंचीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार मैंने उन्हें देख लिया, उनकी महिमा के साथ'।

ये भी पढ़ें: मधुबाला से लेकर माधुरी की आवाज बनीं लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने

 

Finally saw her in all her glory!

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Sep 27, 2017 at 6:48am PDT

वेस्ट बंगाल में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। कोलकाता में सप्तमी के दिन दुर्गा पंडाल में महा सप्तमी संध्या आरती हुई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

West Bengal: Maha Saptami Sandhya Aarti performed at a Pandal in Kolkata's Golf Green pic.twitter.com/nlpL0FMxdR

— ANI (@ANI) September 27, 2017

पंजाब के लुधियाना में लोगों ने डांडिया खेलकर खूब मस्ती की।

#Punjab: 'Dandiya' being performed in Ludhiana #Navratri2017 pic.twitter.com/Lh3j4sJDcZ

— ANI (@ANI) September 27, 2017

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: BSF जवान को आतंकियों ने घर में घुस कर मारा, परिवार घायल