.

दिव्यांका त्रिपाठी की 'सास' शहनाज रिजवान ने 5 साल बाद छोड़ा 'ये है मोहब्बतें'!

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में पांच साल से संतोषी तोषी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शहनाज रिजवान जल्द ही शो छोड़ने वाली हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Apr 2018, 10:02:03 PM (IST)

मुंबई:

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में पांच साल से संतोषी तोषी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शहनाज रिजवान जल्द ही शो छोड़ने वाली हैं। फैंस को उनका कॉमेडी अंदाज में एक समझदार सास का किरदार निभाना काफी पसंद आया था।

खबरों के मुताबिक, शहनाज ने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से शो को अलविदा कह रही हैं। वह अब लंदन मे रहेंगी, क्योंकि उनकी फैमिली वहीं पर ही रहती है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: सलमान ने कहा हिंदी में है 'भारत' तो 'देसी गर्ल' ने दिया ये जवाब

 

 

करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी के साथ शहनाज (फाइल फोटो)

सीरियल के लिए ही आई थीं भारत

शहनाज का कहना है कि उनके बेटे ने एक फिल्म बनाई थी, जिसमें उन्होंने एक्टिंग की थी। 'ये है मोहब्बतें' के मेकर्स ने उनकी एक्टिंग देखने के बाद उन्हें शो के लिए अप्रोच किया था, जिसके बाद उन्होंने भी इसका हिस्सा बनने का फैसला लिया।

टीवी एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि पिछले 5 सालों से वह मुंबई में अकेले रह रही थीं। टीवी शो में उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। शहनाज ने कहा कि वह दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता भल्ला) और करण पटेल (रमन भल्ला) को बहुत मिस करेंगी।