.

#MeToo: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, जिसको बांधती थी राखी उसने किया यौन शोषण

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन ने अपनी कहानी साझा की है।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Nov 2017, 10:29:18 PM (IST)

नई दिल्ली:

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया, जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं।

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन ने अपनी कहानी साझा की है। बबीताजी के नाम से फेमस मुनमुन ने बताया कि किस तरह उनके भाई से लेकर अंकल ने उनका शारीरिक शोषण किया।

मुनमुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कुछ ऐसा बता रहीं हूं जिसने बचपन में मेरी आंख में आंसू ला दिए थे।

मुनमुन ने पोस्ट में लिखा, 'महिलाओं का यौन शोषण आपकी नाक के नीचे हो रहा था आपके ही घर में आप ही कि बेटियों, बहनों, पत्नियों के साथ। उनका विश्वास जीतें और उनसे पूछें। आप उनका जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे। मैं हैरान हूं कि अच्छे मर्द इन सब को देखकर हैरान है लेकिन आपको हैरान नहीं होना चाहिए।'

और पढ़ें: अक्षय और मल्लिका दुआ के 'घंटी बजाओ' विवाद पर ट्विंकल खन्ना का यू-टर्न, मांगी माफ़ी

मुनमुन ने आपबीती बताते हुए लिखा कि उनके पड़ोस में रहने वाले अंकल ने भी उनका यौन शोषण किया और उन्हें धमकाते थे कि वे ये सब किसी को न बताएं। मुनमुन की उम्र से काफी बड़े उनके कजिन की भी गंदी नजर उनपर थी।

मुनमुन ने लिखा कि एक बार उनके ट्यूशन टीचर ने ने भी उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। यहां तक कि जिस टीचर को वह राखी बांधती थी वे भी गलत हरकतें करता था।

और पढ़ें: लीक हुआ 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ का लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

मुनमुन ने इस कैंपेन से जुड़ने की बात पर लिखा, 'मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं भी इस कैंपेन से जुड़ने वाली एक आवाज बनी हूं। आज में किसी भी मर्द को सबक सिखा सकती हूं जो दूर से भी मेरे साथ कुछ करने की सोचे। मुझे अपने आप पर गर्व है।'

एलिसा मिलानो ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वह अपने साथ हुई घटना को पूरी दुनिया को बताएं। उनके ट्वीट करने के बाद महिलाएं #MeToo हैशटैग के साथ खुद के साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। अब तक 27 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं।

और पढ़ें: जापान की कंपनी का अनोखा नियम, स्मोक न करने वालों को मिलेगी ज्यादा छुट्टी