.

मैच की कमेंट्री करते हुए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोनी के साथ किया बेबी डॉल गाने पर डांस

गुरुवार को सुनील और सनी लियोनी ने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कमेंट्री की।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 Apr 2017, 08:02:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर कुछ हटकर करते हुए नजर आ रहे है। सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज़ एप के लिए बेबी डॉल के साथ मसाला कमेंट्री करते हुए नजर आये। 

गुरुवार को सुनील और सनी लियोनी ने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कमेंट्री की। सुनील ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। वीडियो में सुनील ने बताया था कि वे आईपीएल मैच के लिए वह 13 अप्रैल को लाइव कमेंट्री करेंगे और इसमें उनके साथ सनी लियोनी भी होंगी।

आईपीएल मैच के दौरान सनी और सुनील ने कमेंट्री बॉक्स से लोगों का खूब मंनोरंजन किया। सुनील ग्रोवर इस बार अपने किसी भी किरदार में नजर नहीं आये। शो की शुरूआत उन्होंने यह कहते हुए की, 'मैं सुनील ग्रोवर आज बेबी डॉल के साथ बैसाखी मना रहा हूं।'

सुनील ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा की जिसमे सनी लियोनी और सुनील ग्रोवर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में ग्रोवर सनी को पंजाबी गाने पर डांस करना सीखा रहे है। 

कमेंट्री के दौरान सुनील ने सनी से वादा किया कि वह उन्हें गिद्दा सिखाएंगे। इसके अलावा सुनील ने सनी को एक पंजाबी गाने पर डांस सिखाया।

वहीं न्यूज़ एप यूसी न्यूज़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुनील ग्रोवर और सनी लियोनी की वीडियो साझा की।

What a way to celebrate @KKRUniverse's victory. @SunnyLeone teaching “Baby Doll” dance to @whosunilgrover #UCNewsChallenge #MasalaCommentary pic.twitter.com/HJiBTTW31P

— UC News (@UCNews_India) April 13, 2017

और पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की इस क्यूट सी शरारत पर मुस्कुरा उठे अजय देवगन