.

Star Parivaar Award 2017: रेड कार्पेट पर छाया दिव्यांका, दृष्टि धामी, सनाया ईरानी समेत इन टीवी हस्तियों का जलवा

दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दाहिया के साथ इवेंट में शामिल हुईं।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 May 2017, 11:58:14 PM (IST)

मुंबई:

टीवी का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड शो स्टार परिवार अवॉर्ड शनिवार की रात मुंबई में आयोजित हुआ। इस सेरेमनी में टीवी की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इवेंट के रेड कार्पेट पर कलाकारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

टीवी क्वीन एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, दृष्टि धामी, सनाया ईरानी, करण पटेल समेत कई टीवी हस्तियां इवेंट में शामिल हुईं।

दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दाहिया के साथ इवेंट में शामिल हुईं।

टीवी की मशहूर हस्ती एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी भी पति रोहित रेड्डी के साथ देखी गईं।

अनिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की। इनमें से एक तस्वीर में एकता कपूर, जितेंद्र कपूर, रोहित रेड्डी के साथ अनिता नजर आईं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मेरा असली परिवार।'

बिग बॉस के 10वें सीजन से मशहूर होने वाली मोनालिसा भी अपने विक्रम सिंह राजपूत के साथ अवॉर्ड शो अटेंड करते देखी गईं।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)