.

Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता अगले महीने कर सकते हैं शादी!

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' से शिल्पा शिंदे घर-घर में मशहूर हो गई थीं। हालांकि, कुछ विवादों के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Nov 2017, 09:39:04 AM (IST)

मुंबई:

'बिग बॉस सीजन 11' सुर्खियो में रहता है। कभी बंदगी और पुनीश के रोमांस की वजह से तो कभी हिना खान के ड्रामे के कारण। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता की हो रही है।

दरअसल विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की घर में एंट्री से पहले ही लड़ाई शुरू हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को काफी परेशान किया, लेकिन अब वह दोस्तों की तरह पेश आ रहे हैं। यही नहीं, खबरें आ रही हैं कि शिल्पा और विकास जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे को विकास गुप्ता ने दिया ऑफर, क्या खत्म हो गई दुश्मनी? 

यह दावा साउथ इंडियन एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने किया है। एंटरटेनेमंट वेबसाइट टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो कलर्स चैनल से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। गहना का कहना है कि शिल्पा और विकास एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं और दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' से शिल्पा शिंदे घर-घर में मशहूर हो गई थीं। हालांकि, कुछ विवादों के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुरू से ही बहस हो रही थी, लेकिन अब दोनों एक ट्रैक पर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ...जब आराध्या ने पिता और दादा को बताया कि वो कितनी बड़ी हो गई हैं