.

Bigg Boss 11: बंदगी कालरा हुईं बेघर, इन वजहों से बनीं घरवालों का निशाना

बंदगी का घर से बाहर जाना पुनीश को काफी खटक रहा है, क्योंकि दोनों पूरे टाइम साथ में ही रहते थे। बंदगी इन दिनों घरवालों के निशाने पर थीं।

News Nation Bureau
| Edited By :
04 Dec 2017, 08:04:30 AM (IST)

मुंबई:

'बिग बॉस सीजन 11' में पिछले कई दिनों से चल रही लव स्टोरी खत्म हो गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं पुनीश और बंदगी की। रविवार को वीकेंड का वार में बंदगी कालरा बाहर हो गईं। सभी को लग रहा था कि नॉमिनेटेड लव त्यागी बाहर जाएंगे, लेकिन इस इविक्शन ने सभी को चौंका दिया।

बंदगी का घर से बाहर जाना पुनीश को काफी खटक रहा है, क्योंकि दोनों पूरे टाइम साथ में ही रहते थे। बंदगी इन दिनों घरवालों के निशाने पर थीं। इसके कई कारण हैं...

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 11 के वीकेंड वार में घर से बाहर हुई बंदगी कालरा

बंदगी और पुनीश (फाइल फोटो)

इंटिमेट सीन्स

पुनीश और बंदगी कैमरे के सामने किस करने से भी नहीं कतराए। हद तो तब हो गई, जब दोनों की लव स्टोरी बाथरूम से होते हुए बिस्तर तक पहुंच गई। यहां तक की शो का टाइम बदलने की भी नौबत आ गई। दोनों की हरकतों के लिए सलमान खान ने भी उन्हें फटकार लगाई थी।

बंदगी और पुनीश (फाइल फोटो)

गलती पर सपोर्ट

पुनीश की बदमिजाजी इस हफ्ते बढ़ गई थी और बंदगी उन्हें प्रवोक कर रही थीं। कई बार देखा गया है, जब बंदगी ने पुनीश को घरवालों के खिलाफ भड़काया है। यही नहीं, जब पुनीश ने गलतियां की तो उसका सपोर्ट भी किया। यह बात दर्शकों को पसंद नहीं आई।

बंदगी और पुनीश (फाइल फोटो)

स्टैंड नहीं लेना

बंदगी ने कभी सही बात के लिए स्टैंड नहीं लिया। फिर चाहे अर्शी खान का अपशब्द कहना हो या फिर प्रियांक का महिला कंटेस्टेंट्स से बदतमीजी करना। वह कभी किसी बात पर स्टैंड लेती नजर नहीं आईं।

बंदगी और पुनीश (फाइल फोटो)

घरवालों से अलग रहना

पहले तो बंदगी घर में अपनी जगह नहीं बना पा रही थीं। इसके बाद उन्होंने पुनीश के साथ बात करनी शुरू की। जैसे-जैसे उनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी, वैसे-वैसे दोनों ने घरवालों से किनारा कर लिया। दोनों एक-दूसरे में ही खोए रहते थे। कई बार शिल्पा शिंदे ने भी कहा कि बंदगी और पुनीश बहुत मतलबी हैं। हालांकि जब घरवालों की संख्या कम हो गई तो दोनों अकेले पड़ गए।