.

PICS: रिसेप्शन पार्टी में प्रिंसेस बनकर आईं युविका चौधरी तो थम गई प्रिंस नरूला की निगाहें

प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 9वें सीजन में हुई थी। इसी शो में दोनों करीब आए। 12 अक्टूबर को उन्होंने अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचा दिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
22 Oct 2018, 01:40:15 PM (IST)

मुंबई:

टीवी एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस फंक्शन को शाही अंदाज की थीम पर सजाया गया था। वहीं, जब युविका और प्रिंस ने पार्टी में एंट्री ली तो सभी की निगाहें उन पर थम गई।

रिसेप्शन पार्टी में युविका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने ग्रे कलर की प्रिंसेस ड्रेस पहनी थी। वहीं, प्रिंस भी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में राजकुमार लग रहे थे।

ये भी पढ़ें: #Metoo: तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर इसलिए ठोका मानहानि का केस, मांगे 10 करोड़

इस पार्टी में करण कुंद्रा, अनुषा डांडेकर समेत कई टीवी सितारें शरीक हुए। हालांकि, समारोह में परिवार और दोस्त ही आए थे। दोनों की शादी में तब्बू, सुनील शेट्टी, सोहेल खान और अन्य सेलेब्रिटी शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 9वें सीजन में हुई थी। इसी शो में दोनों करीब आए। 12 अक्टूबर को उन्होंने अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिंस ने शादी के बाद युविका को ढाई करोड़ की BMW कार गिफ्ट की है। इसके फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब