.

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की नच बलिये 8 की टीम के साथ ये सेल्फी

नच बलिये 8 में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालीसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी हिस्सा ले रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
26 Mar 2017, 11:17:19 PM (IST)

नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही आपको अपने पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये 8' में दिखाई देने वाली हैं। 'ये है मोहब्बतें' की कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी ने डांस रिएलिटी शो के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर में उनके पति विवेक के अलावा अभिनेत्री सनाया ईरानी और उनके अभिनेता पति मोहित सहगल, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके मंगेतर हर्ष, अभिनेत्री दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम, आश्का गोरड़िया और उनके मंगेतर ब्रेंट गोबल जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना बोलीं- 'पैड मैन' पीरियड्स पर आधारित फिल्म है, इसे उपदेशक न बनाएं

दिव्यांका ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'अपने सिंपल बेस्ट अंदाज में सितारे... टीम नच रॉक्स।'

नच बलिये 8 में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालीसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी हिस्सा ले रहे हैं।

जुलाई 2016 में शादी करने के बाद टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हनीमून के लिए पेरिस गए थे। अपने काम में बिजी होने के वह हनीमून पर नहीं जा पाये थे। 

ये भी पढ़ें: VIDEO: सुष्मिता सेन ने बेटी एलिजा संग 'शेप ऑफ यू' गाने पर किया डांस