.

Gold Awards 2018: जेनिफर को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, यहां पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

मौनी रॉय, हिना खान, दृष्टि धामी, अनीता हसनंदानी और करिश्मा तन्ना ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Jun 2018, 09:54:23 AM (IST)

मुंबई:

फिल्म सिटी में मंगलवार रात को 'गोल्ड अवॉर्ड्स 2018' का रंगारंग आयोजन हुआ। इस शो में टीवी इंडस्ट्री की तमाम मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। मौनी रॉय, हिना खान, दृष्टि धामी, अनीता हसनंदानी और करिश्मा तन्ना ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

इस शो को नकुल मेहता और अली असगर ने होस्ट किया। वहीं, शक्ति अरोड़ा, हेली शाह, करन टेकर, दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से आग लगा दी।

आइये जानते हैं कि इस बार किसने बाजी मारी है और कौन-सा अवॉर्ड अपने नाम किया है...

बेस्ट शो: ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टाइलिश दिवा: हिना खान
मोस्ट फिट एक्ट्रेस: सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना
मोस्ट फिट एक्टर: विवेक दाहिया
राइजिंग फिल्म स्टार अवॉर्ड: मौनी रॉय
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर/एक्ट्रेस:
सचिन त्यागी (ये रिश्ता क्या कहलाता है)
पारुल चौहान (ये रिश्ता क्या कहलाता है)
बेस्ट एक्टर/एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल:
मनिंदर सिंह (क्या हाल मिस्टर पंचाल)
क्रिस्टल डिसूजा (बेलन वाली बहू)
बेस्ट जोड़ी: शिवांगी जोशी और मोहसिन खान (ये रिश्ता क्या कहलाता है)
बेस्ट एक्ट्रेस: जेनिफर विंगेट (शक्ति: अस्तित्व के अहसास की)
बेस्ट एक्टर: विवियन डिसेना (ड्रामा)

ये भी पढ़ें: Miss India 2018: मां का सपना पूरा करने के लिए ये काम कर रही हैं अनुकृति वास, देखें फोटोज 

यहां देखें फंक्शन की तस्वीरें:

-

-

-

-

-

-

ये भी पढ़ें: केमिकल वाले प्रोडक्ट से बालों को फायदे कम, नुकसान ज्यादा!