.

हरियाणवी लुक के लिए दिव्यांका त्रिपाठी हुईं ट्रोल, दिया करारा जवाब

दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरियाणवी लुक की फोटो शेयर की।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Jan 2018, 02:33:53 PM (IST)

मुंबई:

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। उन्हें शो में हरियाणवी लुक के लिए ट्रोल किया गया। हालांकि, उन्होंने इसका करारा जवाब भी दिया है।

दरअसल दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरियाणवी लुक की फोटो शेयर की। वह जल्द ही सीरियल में इस अवतार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज रात इसे मिस न करें। इस घूंघट के पीछे छिपे सच के बारे में जानें।'

ये भी पढ़ें: 'पद्मावत' पर सुप्रीम आदेश, अब कोई और राज्य नहीं लगा सकता बैन

इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की तो किसी ने भद्दे कमेंट्स किए। लोगों ने उनके लुक को समाज में पिछड़े और गरीब लोगों का अपमान करने वाला बताया। बता दें कि दिव्यांका थोड़ी सांवली दिख रही हैं।

वहीं दिव्यांका ने इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने रिप्लाई किया कि अगर वो सांवली दिखना चाहती हैं तो यह गलत कैसे हो सकता है। आलोचना करने से पहले आप लोग कुछ सोचते भी नहीं है।

दिव्यांका ने लिखा, 'मुझे जज करने से पहले मुझे अच्छी तरह से जान लें। मैं रोज अपना मेकअप खुद करती हूं। कौन भारतीय कलाकार अपनी इच्छा से स्क्रीन पर सांवला दिखना चाहेगा?'

बता दें कि दिव्यांका टीवी की काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से घर-घर में पहचान मिली थी। 

ये भी पढ़ें: डेस्टिनेशन वेडिंग का कर रहे हैं प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान