.

DID Little Masters 2018: 8 साल की जिया ठाकुर ने जीता खिताब

हैदराबाद की जिया ठाकुर ने 'डांस इंडिया डांस (DID) लिटिल मास्टर सीजन 4' का खिताब अपने नाम कर लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Jun 2018, 08:59:28 AM (IST)

मुंबई:

हैदराबाद की जिया ठाकुर ने 'डांस इंडिया डांस (DID) लिटिल मास्टर सीजन 4' का खिताब अपने नाम कर लिया है। जिया की मेंटर वैष्णवी पाटिल थीं, जो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 1' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

जिया की उम्र महज 8 साल है। उन्हें शो जीतने पर 5 लाख रुपये का ईनाम मिला है। फिनाले में उन्हें एपी रॉकर्स, मान अमित, उर्वा भवसार और तमन गमनु ने कड़ी टक्कर दी।

ये भी पढ़ें: कमाई की दौड़ में 'रेस 3' ने सबको पीछे छोड़ा, सलमान की हैट्रिक

इस सीजन को एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और कोरियोग्राफर मर्जी जज करते थे, लेकिन बाद में चित्रांगदा को डायरेक्टर फराह खान ने रिप्लेस कर दिया था।

टीवी एक्टर जय भानुशाली और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने फिनाले को होस्ट किया। शांतनु 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 के विनर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जिम, सैलून, स्पा की बजाए इन योग आसनों से खुद को करें फिट