.

Bigg Boss 10, 30 December: बानी और मनु पंजाबी आपस में भिड़े

'बिग बॉस' में गुरुवार को इस एपिसोड में घरवालों की सुबह 'ऊ ला-ला-ला !' गाने पर हुई। घरवाले हैरान हुए कि आज स्टोर में उनके लिए क्या होगा।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Dec 2016, 12:18:34 AM (IST)

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' के घर में रोज कुछ न कुछ ऐसा होता है।, जिससे वह चर्चा का हिस्सा बन जाता है। प्रियंका जग्गा के बाद अब वीजे बानी अपने अड़ियल रवैये के कारण 'बिग बॉस' के घर में छाई हुई हैं। 

शुक्रवार को वीजे बानी और मनु पंजाबी में काफी तकरार देखी गई। दोनों में एक बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो घर के सदस्यों ने भी सुलझाई, लेकिन बानी हैं कि काबू में ही नहीं आ रही थी।

#Nitibha reads out Bigg Boss' message about the next task - Adaalat #ManveerGurjar Ki! #BB10 pic.twitter.com/YGAAFkwKyp

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 30, 2016

.@rohan4747 marches towards #OmSwami after he talks ill about Lopa, but @lopa9999 & @bani_j stop him from being too aggressive #BB10 pic.twitter.com/IpJ7U0hUHj

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 30, 2016

वहीं इसके मुकाबले गुरुवार को घर का नजारा कुछ और ही था। 'बिग बॉस' में गुरुवार को इस एपिसोड में घरवालों की सुबह 'ऊ ला-ला-ला !' गाने पर हुई। घरवाले हैरान हुए कि आज स्टोर में उनके लिए क्या होगा।

रोहन और मनवीर गुर्जर के बीच कैप्टन बनने के लिए फाइनल टास्क भी हुआ। वहीं, मनु पंजाबी और मोनालिसा के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई कि बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन तक टिकने के लिए क्या करें।