आज से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 10', जानें कौन-कौन हैं प्रतिभागी
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' का आज इंतजार खत्म हो रहा है। शो का प्रसारण कलर्स पर रात 9 बजे से इसका प्रसारण किया जाएगा।
New Delhi:
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' का आज इंतजार खत्म हो रहा है। शो का प्रसारण कलर्स पर रात 9 बजे से किया जाएगा। बॉलीवुड दबंग सलमान खान के इस शो में कौन-कौन प्रतिभागी होंगे इसका इंतजार अब खत्म हो चुका है। बिग बॉस की टीम ने 13 प्रतिभागियों की लिस्ट जारी की है। हालांकि, इन्हें अब फाइनल राउंड से गुजरना होगा, जिसके बाद सिर्फ 8 सदस्य को बिग बॉस के घर में एंट्री मिलेगी। इस बार के शो में सिलेब्रिटी के साथ-साथ आम पब्लिक को भी शामिल होने का मौका मिल रहा है।
और पढ़ें: डॉली बिन्द्रा से लेकर सारा की शादी तक ये हैं 'बिग बॉस' की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
काजोल
पेशे से अभिनेत्री काजोल बिग बॉस 10 की हिस्सा होंगी। उन्हें डांस करना बेहद पसंद है। 23 वर्षीय अभिनेत्री मुंबई से हैं, लेकिन वह मूलत: कश्मीर की रहने वाली हैं।
रुचिका
दिल्ली गर्ल रुचिका को घूमना और पार्टी करना पसंद है। ऐसे में अब बिग बॉस के घर में रहने के लिए इन सभी चीजों को छोड़ना होगा।
प्रियंका
32 वर्षीय प्रियंका मार्केटिंग रिक्रूटर हैं और बैडमिंटन खेलना पसंद है। प्रियंका भी दिल्ली की पहने वाली हैं।
लोकेश कुमारी शर्मा
बिग बॉस के घर में दिल्ली की लोकेश कुमारी शर्मा को भी फाइनल राउंड में जगह दी गई है। उन्हें डांस, ट्रैवल और गाने का भी खूब शौक है।
नितिभा कौल
अकाउंट स्टैटजिस्ट नितिभा कौल को डांसिंग, म्यूज़िक, सिंगिंग और स्विमिंग करना पसंद है। वह दिल्ली में रहती हैं।
मंदिरा चौहान
मंदिरा पुणे के एक रेडियो में काम करती हैं। मैंडी के नाम से जाने जाने वालीं मंदिरा को रोड ट्रिप और घरों में पार्टी करना पसंद है।
मानवीर गुर्जर
डेयरी फार्म के मालिक मानवीर को कबड्डी और रेसलिंग काफी पसंद है। 29 वर्षीय मानवीर नोएडा के रहने वाले हैं।
मनोज
पेशे से बिज़नसमैन मनोज को महिलाओं से बातचीत करना खूब पसंद है। जयपुर के रहने वाले मनोज को कार्टून देखने और मिमिक्री करने में खूब मजा आता है।
नवीन प्रकाश
बिहार के रहने वाले नवीन पेशे से टीचर हैं। उन्हें पढ़ना-लिखना और म्यूजिक सुनना काफी पसंद है।
फिरोज
फिरोज को एक्टिंग पसंद है। 27 साल के फिरोज को रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और साइक्लिंग करने में बड़ा मजा आता है।
प्रमोद दहिया
हरियाणा के रहने वाले प्रमोद दहिया मुंबई में रहते हैं। उन्हें पढ़ना और पुराने गीत सुनना काफी पसंद है।
देव देवगन
30 साल के देव पेशे से बिज़नसमैन हैं। लुधियाना के रहने वाले देवगन को भांगड़ा करना खूब पसंद है।
निखिल मेहता
मुंबई के रहने वाले निखिल को क्रिकेट काफी पसंद है। 24 वर्षीय निखिल को पुराने ऐक्टर और सिंगर हैं।