.

मुबंई: 'बेहद' एक्टर पीयूष सहदेव बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने पीयूष पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

News Nation Bureau
| Edited By :
25 Nov 2017, 02:10:41 AM (IST)

नई दिल्ली:

'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले और सोनी चैनल पर 'बेहद' जैसे चर्चित सीरियल कर चुके एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने पीयूष पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वह मामले की जांच में जुट गए हैं।

दरअसल, पीयूष पिछले 6 महीने से अपनी पत्नी आकांक्षा रावत के साथ नहीं रह रहे थे। पत्नी ने मीडिया में इसका खुलासा किया है वह और पीयूष पिछले छह महीने से एक साथ नहीं रह रहे हैं।

गौरतलब है कि पीयूष सहदेव देवों के देव महादेव, मीत मिला दे रब्बा और बेहद जैसे शो में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।

और पढ़ें: Bigg Boss 11: हिना खान ने खोला ऐसा राज, सुनकर हैरान हो जाएंगे

कुछ दिन पहले भी पीयूष सुर्खियों का हिस्सा बने थे, जब उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी दी थी। पीयूष सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्होत्रा की मां का रोल निभा चुकी मेहर विज के भाई हैं।

और पढ़ें: PICS: जहीर खान ने सागरिका घाटके के साथ रचाई शादी