.

'बैटमैन' टीवी सीरीज के एक्टर एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में निधन

वह ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। उनका निधन लॉस एंजिलिस में शुक्रवार देर रात हुआ।

News Nation Bureau
| Edited By :
10 Jun 2017, 11:32:23 PM (IST)

नई दिल्ली:

बैटमैन टीवी सीरीज (1960) के एक्टर एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। उनका निधन लॉस एंजिलिस में शुक्रवार देर रात हुआ।

एडम की फैमिली के बयान के मुताबिक, 'वह खुद को हमेशा एक योद्धा के रूप में देखते थे। अपने फैंस को पॉजिटिव तौर पर प्रेरित करते थे। वह हमेशा हमारे हीरो रहेंगे।'

40 के दशक में हॉलीवुड में सुपर हीरोज का प्रचलन शुरू हुआ था, जो आज भी बरकरार है। 60 के दशक में एडम वेस्ट को बैटमैन के रूप में नई पहचान मिली थी।

ये भी पढ़ें: 'भाभी जी घर पर हैं' की सौम्या टंडन के साथ हुई चोरी, इस्तांबुल में मना रही थीं वेकेशन

वेस्ट को आखिरी बार साल 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी 'फैमिली गाय' (family guy) में देखा गया था। इन दिनों वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही काम कर रहे थे। एडम वेस्ट का जन्म साल 1928 में वॉशिंगटन स्टेट में हुआ था। उन्होंने साल 1950 में 'हवाई' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। 

(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)