.

मशहूर कॉमेडियन जैरी लुईस का निधन, हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं हॉलीवुड सितारों ने भी ट्विटर पर दुख जाहिर किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Aug 2017, 10:41:22 AM (IST)

मुंबई:

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जैरी लुईस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरी दुनिया को हंसाने वाले जैरी का 91 साल की उम्र में लॉस वेगस स्थित घर में निधन हो गया। वह प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर भी थे।

जैरी ने 1950 के दशक में डीन मार्टिन के कॉमेडी पार्टनर के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने 'द नटी प्रोफेसर' और 'द बेली ब्वॉय' समेत कई फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें: इलियाना डिक्रूज के साथ फैन ने की बदतमीजी!

वह नाइट क्लब, टीवी शो और कॉन्सर्ट में अपने कॉमेडी प्रोग्राम के लिए मशहूर हुए। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं और उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वह बेहद अद्भुत थे.. उन्होंने कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है।'

ये भी पढ़ें: 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या राय का हीरो होगा ये एक्टर

नील पैट्रिस हैरिस, जिम कैरी, डैनी ट्रेजो और एलिन डेजेनेरस समेत तमाम हॉलीवुड सितारों ने लुईस की मौत पर दुख जाहिर किया है।

The King of Comedy Jerry Lewis was a tremendous talent and a good friend. Rest In Peace #jerrylewis. You'll be sorely missed 💔 pic.twitter.com/KA0TWrvYir

— Joan Collins (@Joancollinsdbe) August 20, 2017

#JerryLewis the true king of comedy, the champion of children's causes-RIP my friend. You'll forever be in my heart. Love you #TrueLegend 💔 pic.twitter.com/DmLwvFX0Y0

— Criss Angel (@CrissAngel) August 20, 2017

One of the greatest of all time. A legend. A showman. A comedic icon. A movie star. An activist. A one of a kind. RIP #jerrylewis pic.twitter.com/h3ODZgZjAa

— Josh Gad (@joshgad) August 20, 2017

Watching Jerry Lewis onscreen makes me laugh harder than almost anyone. His great contribution to cinema is undeniable. #RIP

— Neil Patrick Harris (@ActuallyNPH) August 20, 2017

Rest In Peace Jerry Lewis. Thank you for an entire lifetime's worth of laughs. You were one of a kind. pic.twitter.com/i6PoeJkg34

— Danny Trejo (@officialDannyT) August 21, 2017

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब 'उड़ता पंजाब' की तरह लीक नहीं होंगी फिल्में