.

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की स्माइल ने खोला राज

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को ​एक बार फिर से बंटी सचदेवा के साथ देखा गया है। मीडिया से अपने रिश्ते छुपाने के लिए फेमस सोना की कई तस्वीरें मीडिया में वायरल हो रही हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
10 Oct 2016, 07:48:30 PM (IST)

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को ​एक बार फिर से बंटी सचदेवा के साथ देखा गया है। मीडिया से अपने रिश्ते छुपाने के लिए फेमस सोना की कई तस्वीरें मीडिया में वायरल हो रही हैं।

हाल ही में सोनाक्षी और बंटी को मुंबई के एक नाइट क्लब के बाहर एक साथ देखा गया है, लेकिन सोनाक्षी ने अपने बॉयफ्रैंड से दूरी बनाकर रखी थी। मगर तस्वीरें देखने के बाद शायद ही कोई उनके रिश्ते को मानने से इंकार कर दे।

सोनाक्षी हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया से बचती नजर आई हैं। बता दें कि इन दोनों की डेटिंग की चर्चाएं 2012 में सामने आई थीं और इसके बाद से ही बंटी ने सोनाक्षी के एंडोर्समेंट डील्स मैनेज करने शुरू कर दिए थे।

हालांकि बीच में मामला दब गया था, लेकिन अब पिछले कुछ समय से दोनों फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।