.

फरहान के साथ लिव-इन में रह रही थीं श्रद्धा, शक्ति कपूर ने बताई सच्चाई

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के बीच अफेयर की खबरें पिछले दिनों चर्चा का विषय थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
30 Dec 2016, 09:19:51 AM (IST)

नई दिल्ली:

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के बीच अफेयर की खबरें पिछले दिनों चर्चा का विषय थी। जिसके बाद एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह बात छापकर सबको शॉक कर दिया कि श्रद्धा कपूर पर फरहान अख्तर की आशिकी का भूत इस कदर चढ़ा कि वह उनके साथ लिव-इन में रहने चली गईं।

जब यह बात श्रद्धा कपूर के पापा शक्त‍ि कपूर को पता चली तो वह और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी अचानक फरहान के घर पहुंचे। श्रद्धा को वहां से जबरदस्ती वापस लेकर आये।

यह भी पढ़ें- तो क्या विराट-अनुष्का की सगाई की खबर है सिर्फ अफवाह?

एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, लगभग एक हफ्ते पहले श्रद्धा जुहू स्थित पिता के घर से सामान लेकर फरहान के साथ शिफ्ट हुई थीं। जब इस बात की जानकारी शक्ति कपूर और श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी को हुई तो वह सीधे फरहान के घर पहुंच गये।

जहां उनके बीच जमकर बहस हुई। रिपोर्ट के अनुसार इस बीच श्रद्धा ने किसी भी तरह का हंगामा नहीं किया और चुपचाप वहां से चली गईं।

पापा शक्ति कपूर ने बताया खबरों को बकवास

इन सारी खबरों पर पापा शक्ति कपूर ने सारी बातों का खंडन किया है। शक्ति कपूर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया, 'ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। ये झूठी खबरें हैं मेरी बेटी की इमेज खराब कर रही हैं।' शक्ति ने कहा कि वो 35 साल से इंडस्ट्री में हैं और अक्सर ऐसी बातें होती रहती हैं। वो इस पर रिएक्ट नहीं करते।

यह भी पढ़ें-Pics: तैमूर के जन्म के बाद पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट किए गए सैफ और करीना

फरहान से पहले श्रद्धा कपूर का अफेयर 'आशिकी 2' के को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ था। वहीं जबसे फरहान अख्तर पत्नी अधुना भवनानी से अलग रह रहे हैं। तब से उनका नाम कई को-स्टार से जोड़ा जा रहा है। रॉकऑन 2 में साथ काम करते हुए फरहान और श्रद्धा के अफेयर की खबरें आ रही हैं।