.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर श्रीलंका में एक साथ आए नजर, फोटो हुआ वायरल

इसके पहले भी विराट और अनुष्का को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते हुए साथ देखा जा चुका है।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Aug 2017, 12:41:57 PM (IST)

मुंबई:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब भी एक साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। इस जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। एक बार फिर यह कपल श्रीलंका में एक साथ नजर आया और सोशल वर्क कर फैंस को मैसज भी दिया।

टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका में रुकी है। ऐसे में अनुष्का भी विराट से मिलने के लिए श्रीलंका के कैंडी शहर पहुंची हैं। दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विराट कोहली के फैन ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों प्लांट लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से श्रीलंका में मिलने पहुंची अनुष्का, फोटो हुआ वायरल 

इसके पहले भी विराट और अनुष्का को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते हुए साथ देखा जा चुका है।

Virat Kohli and Anushka Sharma with coach Ravi Shastri along with Sri-Lankan fans earlier today 😊❤ #Virushka pic.twitter.com/cpnpssx7S8

— Virushka FC™ (@VirushkaWorld) August 15, 2017

हाल ही में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसके पहले यह जोड़ी 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ नजर आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर रेल हादसे में 23 की मौत, दुर्घटना रोकने में फेल सरकार