विराट-अनुष्का का मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन, ये मेहमान होंगे शामिल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब नवविवाहित जोड़ी का 26 दिसंबर यानि आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
नई दिल्ली:
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब 26 दिसंबर यानि आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
मुंबई में आज इस रिसेप्शन में मेहमानों का तांता लगने वाला है। इस आयोजन में खेल, बिजनेस, फिल्म और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।
आपको बता दे कि आज सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई बड़े स्टर विराट के इस पार्टी का हिस्स बनेंगे। वहीं क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह आदि आएंगे। बिजनेस की दुनिया से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मुख्य अतिथि होंगे।
और पढ़ें: Watch: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रिसेप्शन में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
इससे पहले दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आए थे और उन्होंने इस जोड़ी को शुभकांमनाएं दी। आपको बता दे इसी महीने की 11 तारीख को दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
ये भी पढ़ें: विरुष्का का दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन, शाही अंदाज में नजर आई 'पावर कपल' की केमिस्ट्री