.

श्रीलंका में दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ ने यूं सेलीब्रेट किया NEW YEAR 2018, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ नए साल 2018 का स्वागत श्रीलंका के बीच पर किया।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 Jan 2018, 01:46:03 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ नए साल 2018 का स्वागत श्रीलंका के बीच पर किया।

दोनों एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर अपने श्रीलंका वेकेशन के वीडियो और फोटोज पोस्ट की है, जो वायरल हो रहे हैं।

टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है, जिसमें वह बीच साइड पर स्विमवियर में नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर उनके फैंस के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। किसी ने लिखा है, 'हॉटनेस ओवरलोडेड' तो एक यूजर ने लिखा कि फोटो से नजरें हटाना मुश्किल होता जा रहा है।

वहीं दिशा ने भी अपने अकाउंट से एक बिकनी में फोटो शेयर किया है। दिशा के फोटो पर उनके फैंस ने लिखा कि वह इतनी खूबसूरत क्यूं है। दिशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह पूल पर दौड़ती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने अपने फैंस को दिया फिल्म 'जीरो' का तोहफा, टीजर में दिखा उनका अलग अंदाज़

दिशा और टाइगर ने अपनी रिलेशनशिप को कभी पब्लिक में मंजूर नहीं किया है। हालांकि दोनों को पार्टी और वेकेशन पर हमेशा साथ देखा जाता है। दोनों इन दिनों फिल्‍म 'बागी 2' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्‍म के फर्स्‍ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: PICS: आलिया-विक्की, अनुष्का -वरुण समेत ये 7 जोडियां साल 2018 में मचाएंगी धमाल