.

लंदन में ऐसे मस्ती कर रहे हैं तैमूर अली खान, इंटरनेट पर वायरल हुई ये वीडियो

सैफ अली खान और करीना कपूर के साहबजादे तैमूर अली खान इन दिनों लंदन में हॉलिडे मना रहे हैं। उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
30 Jun 2018, 11:12:38 AM (IST)

मुंबई:

सैफ अली खान और करीना कपूर के साहबजादे तैमूर अली खान इन दिनों लंदन में हॉलिडे मना रहे हैं। उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कभी झूले पर झूलते और कभी इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में तैमूर झूले पर झूल रहे हैं। उनके साथ रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह भी हैं। इसमें तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तुषार कपूर के बेटे के बर्थडे पर तैमूर ने कुछ यूं किया डांस, देखें वायरल वीडियो

दूसरे वीडियो में तैमूर बबल शूटर बंदूक से बबल बना रहे हैं मॉम करीना उन्हें बैठकर निहार रही हैं।

तैमूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कायनात खिलौने से खेल रही हैं, जबकि तैमूर दौड़ रहे हैं। तैमूर इतने बड़े हो गए हैं कि अब वह खुद से चलना सीख गए हैं।

बता दें कि तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके हेयर स्टाइल से लेकर कपड़ों तक, सब कुछ लोगों को पसंद है। वह बेहद पॉपुलर स्टार किड हैं, जबकि उनकी उम्र महज 1 साल से ऊपर है।

ये भी पढ़ें: B'day: 20 साल की हुईं 'बालिका वधू' की आनंदी, 18 साल बड़े एक्टर से अफेयर की होती है चर्चा