.

तैमूर अली खान के पहले जन्मदिन पर मिला ये खास गिफ्ट, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

पटौदी पैलेस में हुई पार्टी में सैफ और करीना के करीबी मौजूद थे। वहीं करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर और अमृता अरोड़ा समेत कई सेलिब्रिटी मौजूद थे।

News Nation Bureau
| Edited By :
22 Dec 2017, 09:39:49 AM (IST)

मुंबई:

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को पटौदी हाउस में मनाया गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन फोटोज में एक खास बात भी पता चली कि तैमूर को इस बार बर्थडे पर एक खास गिफ्ट मिला है।

जानकारी के मुताबिक, करीना की न्यूट्रिशियन रुजुता दिवेकर ने तैमूर को उनके नाम का जंगल तोहफे में दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। रुजता ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक छोटे बच्चे को चिड़िया और तितलियां करीब से देखना अच्छा लगता है। उम्मीद है कि जब वह बड़ा होगा तो यहां मौजूद अलग-अलग पेड़ों को देखकर बेहद खुश होगा।'

ये भी पढ़ें: FLASHBACK: जब तैमूर के डैड को मॉम करीना कपूर ने कहा था अंकल

बता दें कि यह जंगल 1 हजार स्कवॉयर फिट में फैला है। इसमें कई तरह के फूलों और फलों की खेती की गई है।

पटौदी पैलेस में हुई पार्टी में सैफ और करीना के करीबी मौजूद थे। वहीं करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर और अमृता अरोड़ा समेत कई सेलिब्रिटी मौजूद थे।