.

सुहाना के फोटोशूट को लेकर उत्साहित है गौरी खान, जल्द होगा बॉलीवुड में डेब्यू

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपने पिता ने नक्शे कदम पर चलना चाहती है।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Mar 2018, 03:48:56 PM (IST)

मुबंई:

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपने पिता ने नक्शे कदम पर चलना चाहती है। बॉलीवुड में एंट्री के लिए सुहाना जल्द ही एक बड़ी मैगजीन के लिए फोटोशूट करने वाली है।

ये बात बॉलीवुड की गॉसिप नहीं है बल्कि खुद उनकी मां गौरी खान ने बताई है। 'हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड' फंक्शन में गौरी से जब पूछा गया कि वह इस साल पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल किस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

इसके जवाब में गौरी ने बताया कि सुहाना जल्द ही एक बड़ी मैगजीन के लिए फोटोशूट करने वाली हैं। हालांकि गौरी ने मैगजीन का नाम बताने से इंकार कर दिया।

लंदन में पढ़ाई कर रही सुहाना ने पैरेट्स से साथ पार्टी में अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया। स्टार किड होने के कारण सुहाना की एक्टविटीज हमेशा से सुर्खियों में ही रही है।

इसे भी पढ़ें: सुहाना खान की खूबसूरती देख थम गई निगाहें, 'good friend' अहान पांडे के साथ आईं नजर

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सुहाना, अबराम के साथ ले रहीं सनबाथ