.

इस फिल्म के बाद श्रीदेवी-शाहरुख खान ने नहीं किया साथ में काम, 22 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो शाहरुख की पहली फिल्म 'आर्मी' का है, जो करीब 22 साल पुराना है। इस फिल्म में शाहरुख ने पहली और आखिरी बार श्रीदेवी के साथ काम किया था।

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Aug 2018, 05:05:22 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी फिल्म इंडस्ट्री को दे दी और अचानक ही अलविदा कह दिया, उनकी आज 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। आम जनता हो या बॉलीवुड हस्तियां, श्रीदेवी का चेहरा सभी की आंखों में बसा हुआ है। यही वजह है कि उनके पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों शाहरुख खान और श्रीदेवी का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें दोनों शूट से पहले तैयार होते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो शाहरुख की पहली फिल्म 'आर्मी' का है, जो करीब 22 साल पुराना है। इस फिल्म में शाहरुख ने पहली और आखिरी बार श्रीदेवी के साथ काम किया था। इसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के निधन के बाद वायरल हुआ था उनका आखिरी एड.. आपने देखा क्या?

इस वीडियो में शाहरुख और श्रीदेवी शूटिंग से पहले मेकअप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रीदेवी बात करने से ज्यादा काम करने में यकीन रखती थीं। इसमें शाहरुख उनसे कुछ पूछते हैं तो वह जवाब देकर फिर अपने काम में लग जाती हैं।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी जैसे बोनी कपूर का ख्याल रखती है बेटी जाह्नवी, दिल छू लेगी ये वायरल तस्वीर

खबरों की मानें तो 'आर्मी' के बाद श्रीदेवी को शाहरुख के साथ दो और फिल्मों का ऑफर मिला था। पहली फिल्म थी, 'बाजीगर' और दूसरी 'डर'। लेकिन दोनों में ही अलग-अलगवजहों से वह काम नहीं कर सकीं।