.

Sridevi Birthday: इसलिए श्रीदेवी और बोनी कपूर ने रखा था अपनी बेटी का नाम जाह्नवी

क्या आप जानते है कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम जाह्नवी क्यों रखा था।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Aug 2018, 01:18:41 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की सोमवार को 55वीं जयंती है। सभी जानते है कि श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी को लेकर बेहद पजेसिव थी। 1996 में बोनी कपूर से शादी करने के बाद श्रीदेवी ने अपने बच्चों की खातिर ही फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था। बेटियों की सेहत से लेकर पढाई तक का ख्याल श्रीदेवी खुद रखती थी। 

हाल ही में जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जिसके लिए उनकी मां बेहद चिंतित थी। अपने कई इंटरव्यू में श्रीदेवी ने इस बात का जिक्र भी किया है कि वह अपनी छोटी बेटी खुशी से ज्यादा जाह्नवी के लिए परेशान रहती है क्योंकि वह उन पर बहुत डिपेंड है। जाह्नवी के उनकी लाड़ली थी। पर क्या आप जानते है कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम जाह्नवी क्यों रखा था। 

आपको याद होगा कि बॉलीवुड से ब्रेक लेने से पहले श्रीदेवी ने अपने देवर अनिल कपूर के साथ 'जुदाई' फिल्म की थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने उनकी सौतन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उर्मिला का नाम जाह्नवी ही था। जो बोनी कपूर और श्रीदेवी  को भा गया। इसलिए ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम जाह्नवी रखा था। 

इसे भी पढ़ें: Sridevi Birthday Special: जानिए सुरमई आंखों वाली श्रीदेवी की 7 दिलचस्प बातें

धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर करण जौहर की अगली फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के अपोजिट है। अपनी मां के जन्मदिन पर जाह्नवी ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी की गोद में नजर आ रही है।