.

सोनम की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख-रणवीर संग जमकर नाचे पापा अनिल कपूर, देखें VIDEO

सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के 'द लीला' होटल में हुआ, जिसमें बॉलीवुड और राजनीतिक जगत का लगभग हर सेलिब्रिटी मौजूद था।

News Nation Bureau
| Edited By :
09 May 2018, 12:35:18 PM (IST)

मुंबई:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक-दूजे के हो गए। प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी की रिसेप्शन पार्टी तक, सोनम के पापा अनिल कपूर फुल एनर्जी में दिखाई दिए। बेटी की मेहंदी हो या फिर संगीत सेरेमनी, उन्होंने जमकर डांस किया और सभी को खूब नचाया। 

सोनम की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अनिल ने 'माई नेम इज लखन...' गाने पर झक्कास डांस कर सभी को हैरान कर दिया। यही नहीं, उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह समेत पार्टी में मौजूद हर शख्स के साथ डांस किया। उनके चेहरे पर बेटी की शादी होने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

ये भी पढ़ें: इन तस्वीरों में देखें, सोनम-आनंद की शादी का रिसेप्शन

बता दें कि मुंबई के 'द लीला' होटल में ग्रैंड पार्टी हुई, जिसमें बॉलीवुड और राजनीतिक जगत का लगभग हर सेलिब्रिटी मौजूद रहा।

-

-

-

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'बाबू' कहने पर सोनम को पड़ी डांट, आनंद ने यूं किया बचाव