.

इंटरनेट पर छाई सोहा अली खान और कुनाल खेमू की बेटी इनाया नौमी की तस्वीर

इस क्रिसमस पर केवल तैमूर अली खान ही नहीं बल्कि सोहा अली खान और कुनाल खेमू की बेटी इनाया की तस्वीर भी इंटरनेट पर छा गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
25 Dec 2017, 11:18:19 PM (IST)

मुंबई:

इस क्रिसमस पर केवल तैमूर अली खान ही नहीं बल्कि सोहा अली खान और कुनाल खेमू की बेटी इनाया की तस्वीर भी इंटरनेट पर छा गई है। क्यूटनेस के मामले में वो तैमूर से कम नहीं नहीं है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग इनाया को तैमूल का लेडी वर्जन बना रहा है।

इनाया की नीली आखें उसकी खूबसूरती को दगुना कर देती है। कुनाल खेमू ने क्रिसमस को मौके पर इनाया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हर दिन मैरी क्रिसमस होता है जब आपको दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा बहुत प्यार से देख रहा होता है।'

व्हाइट और पिंक फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने इनाया ने बालों में छोटी सी चोटी बांध रखी है। इनाया अपने माता-पिता के साथ करीना के घर क्रिसमस पार्टी में शामिल हुई थी।

करीना ने रविवार को क्रिसमस पर अपने घर में पार्टी रखी थी। जिसमें घर परिवार के लोग ही शामिल हुई थे। इस पार्टी में सोहा-सैफ के अलावा, करिश्मा कपूर अपने बॉयफ्रेंड संजय तोषीवाल और सैफ के बच्चे सारा और इब्राहीम भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान के साथ क्रिसमस मनाने जब सैफ और करीना की उंगली थाम पहुंचे तैमूर

इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान के साथ क्रिसमस मनाने जब सैफ और करीना की उंगली थाम पहुंचे तैमूर