शाहरुख खान ने 90 के दशक में सबसे पहले की थी ग्रे शेड किरदारों की शुरुआत, 'रईस' में एक बार फिर दिखेगा पुराना अंदाज़
'रईस' का पहला टीजर 2015 में आया था, तबसे इस फिल्म के डायलॉग से लेकर इस किरदार की चर्चा हो रही है।
मुंबई:
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान ने ही 90 के दशक में सबसे पहले ग्रे शेड किरदारों की शुरुआत की थी। इसके बाद मुख्य अभिनेता भी ग्रे शेड के किरदार करने लगे।
'रईस' फिल्म का ट्रेलर और टीजर देखकर यह पता चलता है कि अब दर्शकों को एक बार फिर इस रोमांटिक हीरो को ग्रे शेड रोल करते देखने को मिलेगा। शाहरुख खान के इस मारधाड़ करने वाले ग्रे शेड वाले किरदार ने लोगो के होश उड़ा दिए हैं। 'रईस' का पहला टीजर 2015 में आया था तबसे इस फिल्म के डायलॉग से लेकर इस किरदार की चर्चा हो रही है। इसके धमाकेदार ट्रेलर ने भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
शाहरुख ऐसे पहले अभिनेता हैं, जो ग्रे शेड वाली किरदार में भी बहुत कुल दिखते हैं। इसके पहले लोगों ने उन्हें 'अंजाम', 'डर' और 'बाजीगर' में ग्रे किरदार में देखा है और पसंद भी किया है। डर फिल्म का उनका किरदार यानी राहुल मेहरा का संवाद 'क क क.. किरण' आज भी लोगों को याद है।
शाहरुख के 'अंजाम' फिल्म का किरदार विजय अग्निहोत्री भी एक ग्रे शेड किरदार था। लोगों ने उसे भी बहुत पसंद किया था। इसी फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है' भी काफी सुपरहिट हुआ था।
अब तक शाहरुख के इन ग्रे शेड किरदारों ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बना ली थी। उसी तरह रईस का किरदार और डायलॉग भी दर्शकों में काफी मशहूर हो रहा है।