.

सलमान खान 'रेस 3' के लिए घटाएंगे 8 किलो वजन

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर 'रेस 3' के पहले लुक को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। यह फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज होगी।

News Nation Bureau
| Edited By :
26 Nov 2017, 06:47:55 AM (IST)

नई दिल्ली:

टाइगर सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' में आपको नये लुक में नजर आने वाले हैं। जी हां, वह इस फिल्म के लिए अपना 8 किलो वजन घटा रहे हैं। 'टाइगर जिंदा है' में अपने एक्शन सीन्स के लिए वाहवाही लूट रहे सलमान 'रेस 3' में जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आने वाले हैं।

सुल्तान इसके लिए विशेष तरह की डाइट ले रहे हैं। फिल्म 'रेस 3' से सलमान के जुड़ने की खबर पहले ही उनके प्रशंसकों में उत्साह पैदा कर चुकी है और अब सलमान के साथ फिल्म में जैकलिन के होने की खबर ने और उत्साह पैदा कर दिया है।

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर 'रेस 3' के पहले लुक को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। यह फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज होगी।

और पढ़ें: PICS: रणबीर कपूर का पहला लुक वायरल, संजय दत्त की तरह आए नजर

हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का स्वैग से स्वागत रिलीज हुआ। इस गाने में दोनों को काफी पसंद किया गया। विशाल ददलानी और नेहा भसिन ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

इस गाने को यूट्यूब पर अब तक काफी लोग देख चुके हैं।

आईएएनएस इनपुट