.

प्रिया वॉरियर के बाद सोशल मीडिया पर इस लड़के के लिए बढ़ी दीवानगी, वायरल हुई तस्वीरें

प्रिया के एक्सपेरशंस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है, लेकिन गाने में नजर आ रहा एक्टर रोशन अब्दुल रऊफ भी कम पसंद नहीं किया जा रहा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 Feb 2018, 07:54:08 PM (IST)

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। प्रिया के एक्सपेरशंस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है, लेकिन गाने में नजर आ रहा एक्टर रोशन अब्दुल रऊफ भी कम पसंद नहीं किया जा रहा है।

अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से जादू बिखेर देने वाले एक्टर के लिए भी लोगों में दीवानगी बढ़ती जा रही है। बता दें, रोशन और प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू कर रहे हैं और दोनों एक्टर्स फिल्म की रिलीज़ से पहले ही रातों-रात मशहूर हो गए है। लोगों ने उन्हें 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' घोषित कर दिया है।

 फिल्म के वायरल हुए सीन में रोशन के एक्सप्रेशंस लोगों को दिलों पर जादू बिखेर रहे है। कई फैंस ने रोशन की तारीफ करते हुए उनकी वीडियो और फोटो को ट्वीट किया।

ट्विटर पर भी दोनों एक्टर्स काफी ट्रेंड कर रहे है। रोशन इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव है और तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह असल जिंदगी में काफी अलग और बिंदास किस्म के इंसान हैं।

 

A post shared by Mohammed Roshan (@roshan_abdul_rahoof) on May 12, 2017 at 7:07am PDT

 

A post shared by Mohammed Roshan (@roshan_abdul_rahoof) on Apr 22, 2017 at 4:10am PDT

 

A post shared by Mohammed Roshan (@roshan_abdul_rahoof) on Aug 26, 2016 at 11:11pm PDT

प्रिया के खिलाफ FIR दर्ज

प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हैदराबाद में मुस्लिम युवकों ने फलकनुमा पुलिस स्टेशन में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर में मानिकया मलराया पूवी गाने के मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

और पढ़ें: #FirstLook: फिर पर्दे पर उतरेगी 'लैला मजनू' की कहानी, एकता कपूर-इम्तियाज अली बनाएंगे फिल्म