.

'राल्फ लॉरेन' ने प्रियंका चोपड़ा को मेट गाला गाउन का स्केच किया गिफ्ट

ब्रांड 'राल्फ लॉरेन' ने प्रियंका चोपड़ा को उस ट्रेंच कोट का असली स्केच गिफ्ट किया है जो उन्होंने मेट गाला फैशन समारोह में पहना था।

IANS
| Edited By :
18 May 2017, 11:52:42 PM (IST)

नई दिल्ली:

मेट गाला में रेड कॉरपेट में प्रियंका चोपड़ा का ट्रेंच कोट में लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुआ। ब्रांड 'राल्फ लॉरेन' ने प्रियंका चोपड़ा को उस ट्रेंच कोट का असली स्केच गिफ्ट किया है जो उन्होंने मेट गाला फैशन समारोह में पहना था।

प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर स्केच साझा किया और उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'राल्फ लॉरेन किम्बैल, एंड्रियास और आरएल टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद। असली स्केच एक शानदार यादगार है।'

प्रियंका ने एक नोट की तस्वीर भी साझा की जिसमें लिखा था, 'डियर प्रियंका, मेट गाला में राल्फ लॉरेन को इतनी खूबसूरती से पेश करने के लिए धन्यवाद। आपको अतिथि के रूप में पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।'

प्रियंका ने न्यूयॉर्क में मेट गाला 2017 में एक खाकी रंग का ट्रेंच कोट गाउन पहना था।

और पढ़ें: PICS- कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का दूसरा दिन, ऐसा रहा लुक

प्रियंका ने मेट गाला में पहनने के लिए कस्टमाइज्ड राल्फ लॉरेन गाउन पहना था, जहां दीपिका पादुकोण टॉमी हिलफिगर के परिधान में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं।

 और पढ़ें: रणवीर सिंह का सामने आया हैरतअंगेज लुक, वायरल हुई तस्वीरें

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)