.

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भांजी के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीरें

अपने अदाओं से दिल पर राज करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी भांजी के साथ बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की है।

News Nation Bureau
| Edited By :
10 Apr 2017, 07:40:36 PM (IST)

नई दिल्ली:

अपने अदाओं से दिल पर राज करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी भांजी के साथ बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्ही भांजी की बेहद प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिससे पता चल रहा है कि शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद भी प्रियंका अपने परिवार के साथ समय बिताती है।

तस्वीर को देखकर आप देख सकेंगे कि प्रियंका को बच्चों से बेहद प्यार है। एक तस्वीर में प्रियंका ने अपनी भांजी को प्यार से सुलाया हुआ है। शेयर की गयी इन तस्वीरों से आप नजर नहीं हटा पाएंगे।

अभी हाल ही में 64 वे राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हुई थी जिसमे प्रियंका के होम प्रॉडक्शन 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' में बनी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को तीन-तीन नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

प्रियंका ने एंजेलिना जोली, मिशेल ओबामा, एमा वाट्सन और हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे ख़ूबसूरत महिला बनी।

और पढ़ें: Inside Pics: करन जौहर की ग्रैंड पार्टी में आये आलिया भट्ट, करीना कपूर खान समेत बॉलीवुड के ये सितारे