.

'Citadel' के सेट पर चोटिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, Photos में दिखाए जख्म

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और प्रियंका की चिंता करने लगे हैं

News Nation Bureau
| Edited By :
28 Aug 2021, 11:52:35 AM (IST)

highlights

  • प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें हुईं वायरल
  • तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे पर चोट नजर आ रही है
  • प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी हैं. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वक्त निकालकर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और प्रियंका की चिंता करने लगे हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मिनिषा लांबा ने बॉयफ्रेंड को किया Kiss, रोमांटिक Photo हुई वायरल

इन तस्वीरों में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चेहरे से खून बहता साफ नजर आ रहा है. तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के चेहरे पर बहुत सारी मिट्टी लगी हुई है और दूसरी तस्वीर में प्रियंका के माथे से खून बहता दिख रहा है. प्रियंका के चेहरे पर छोटा सा कट भी साफ नजर आ रहा है.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लंदन में अपनी फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं और शूटिंग के सेट से वो फैंस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं. फिल्म के सेट से प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने किरदार में नजर आ रही हैं. जिसे देख फैंस उनसे की सवाल कर रहे हैं. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है 'Messy day at work. Can't wait for you to meet her! #Citadel'.

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी को पसंद हैं पहाड़, Video शेयर कर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका लाखों लोग फॉलो करते हैं, जो उनकी हर पोस्ट को पसंद करते हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7'  में भी नजर आने वाली हैं. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं.